back to top

पूर्वी अफगानिस्तान में हमलावरों ने तालिबान को निशाना बनाया, पांच की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में बुधवार को तालिबान के वाहनों पर किये गये हमलों में कम से कम दो लड़ाकों एवं तीन आम नागरिकों की मौत हो गयी। पिछले महीने अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने के बाद यह हिंसा की नवीनतम घटना है। चश्मदीदों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में एक स्थानीय गैस स्टेशन पर खड़े तालिबान के वाहन पर बंदूकधारियों ने गोलियां चलायीं जिससे दो लड़ाकों एवं गैस स्टेशन परिचारक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक बच्चा भी मारा गया।

एक अन्य हमले में वाहन को बम से निशाना बनाने पर एक अन्य बच्चे की मौत हो गयी एवं दो तालिबान लड़ाके घायल हो गये। जलालाबाद में ही तालिबान के वाहन पर एक और बम हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति तालिबान का पदाधिकारी है या नहीं। फिलहाल इन हमलों की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे पिछले हफ्ते ऐसे ही हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। तालिबान एवं इस्लामिक स्टेट एक दूसरे के कट्टर विरोधी हैं।

RELATED ARTICLES

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...