back to top

लखनऊ: ATS ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, इन आतंकी संगठनों से है कनेक्शन-

लखनऊ। यूपी ATS ने दो आतंकियों को पूछताछ के दौरान मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक आतंकी गोंडा का और दूसरा जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। एटीएस चीफ नवीन अरोड़ा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ जांच के दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया के जरिये देश विरोधी क्रियाकलापों को अंजाम दिया जा रहा है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश में लोगों को एकत्र कर कोई बड़ी आंतकी योजना बनाने के फिराक में थे। जिसके बाद दोनों आरोपियो को पूछताछ के लिए एटीएस के मुख्यालय बुलाया गया। जिनसे पूछताछ के बाद आंतकी संगठनों से जुड़े होने की पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गोंडा के पठानपुरवा गांव का रहने वाला है

दोनों सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। दोनों आतंकियों के हिजबुल मुजाहिद्दीन, अलकायदा और अंसार गजवातुल जैसे आतंकी संगठनों से कनेक्शन हैं। एटीएस चीफ ने बताया कि पकड़ा गया सद्दाम शेख मूल रूप से गोंडा के पठानपुरवा गांव का रहने वाला है,जो बेंगलुरु की एनटीसी कम्पनी में चालक का काम करता है। जांच में सामने आया कि सद्दाम आॅनलाइन एक्टिविटी के जरिए आतंकी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों को शेयर करता था। सोशल मीडिया पर उसने कई आपत्तिजनक और देश विरोधी सामग्री भी पोस्ट की हैं। उसने कई बार फेसबुक पर आईडी बनाय। जिसे आंतकी सामग्री पोस्ट करने के बाद व्लाक कर दी।

ATS arrested two terrorists

सद्दाम ने बताया कि ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज नायकू, नावेद जट, समीर टाइगर जैसे आतंकी उसके आइडल हैं। उसके फोन में इन आतंकियों के फोटो-वीडियो भी मिले हैं। वह एक मुजाहिद बनना चाहता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर पर भेज कर लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। सद्दाम बाबरी मस्जिद के कोर्ट के फैसले से भी काफी नाराज था। वह इसका बदला लेना चाहता था। सद्दाम इसलिए भी रेडिकल कंटेंट पोस्ट करता था, ताकि कोई उसे संपर्क करके उसे हथियारों प्रशिक्षण भी दे सके। सद्दाम ने कहा कि जिन मुसलमानों पर अत्याचार हुआ है। वह उनके साथ अपनी एक सेना बनाना चाहता था। सद्दाम की डीपी में आईएसआईएस, अलबद्र व लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ी फोटो लगी हैं। पाकिस्तानी और कश्मीरी मिलिटेंट के संपर्क में रहता था। जबकि पकड़ा गया दूसरा आतंकी रिजवान खान जम्मू-कश्मीर के मिडिल स्कूल लैंड मार्क में रहने वाला है। जो हिजबुल मुजाहिद्दीन और गजवातुल हिंद से जुड़ा आतंकी है।

पूछताछ में पता चला कि रिजवान खान जम्मू-कश्मीर में बैठकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आतंकी गतिविधि फैलाता था। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के आतंकियों की फोटो लगाकर अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ने का काम करता था। एटीएस ने उसके पास से एके-47 जैसे कारतूस और आतंकियों के साथ प्रशिक्षण की लगी फोटो भी बरामद की है। पूछताछ में उसने बताया कि जाकिर मूसा और बुरहानवानी के जैसा बनाना चाहता था। वह हमख्याल के जैसे लोगों के बीच जेहादी सोच को फैलाता था। रिजवान वर्तमान समय में फारबिस गंज बिहार में मरहवा फ्रोजेन फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है। जबकी कुछ समय पहले वह उन्नाव की एक मीट फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।

एटीएस चीफ नवीन अरोरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टड़ी रिमाण्ड हेतु न्यायालय में अनुरोध किया जायेगा। जिसके बाद विस्तृत रूप से पूछताछ कर उनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी एकत्र की जायेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...