back to top

छात्रों व अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए बन रहे हैं अटल आवासीय स्कूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 1,000 बालक व बालिकाओं और अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के लिए हर मंडल (18) में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।

यह बात गुरुवार को मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण की समीक्षा बैठक के दौरान बताई गयी। बैठक में बताया गया कि इन विद्यालयों में कक्षा 06 से 12 तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा दी जायेगी।

विद्यालयों का निर्माण 12 से 15 एकड़ भूमि पर कराया जायेगा और स्कूलों का संचालन यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जायेगा। अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग है।

इसके अलावा अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 180.00 करोड़ रुपये का बजटरी प्रावधान किया गया था, जिसके सापेक्ष हर स्कूल के निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर पर 10 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है और धनराशि लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दी गयी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में रुपये 270.00 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...