back to top

हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में रखी अटलजी की प्रतिमा की नींव

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा की नींव रखी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के मनाली में बनेगी। मुख्यमंत्री ने मनाली में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स में आयोजित अटल समिति-2019 को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि वाजपेयी ने देश को एक मजबूत नेतृत्व मुहैया कराया और उन्हें हमेशा एक विश्व नेता माना जाता था। ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना लागू की जो देश खासकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हुईं क्योंकि इस योजना के तहत हजारों गांव सड़कों से जुड़े।

 

उन्होंने कहा कि वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष जुड़ाव था जिसे वह अपना दूसरा घर कहा करते थे और उन्होंने यहां आने का कभी कोई मौका नहीं गंवाया। इस मौके पर परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा और विधायक सुरेंद्र शौरी भी मनाली में मौजूद थे। इससे पहले ठाकुर शिमला में भाजपा मुख्यालय गए और वाजपेयी को पुष्पांजलि समर्पित की। ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी ने हिमाचल प्रदेश, खासकर लाहौल-स्पीति को सबसे बड़ा तोहफा रोहतांग सुरंग परियोजना के रूप में दिया था।

RELATED ARTICLES

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...