back to top

कोविड-19 के अपने टीके को एस्ट्राजेनेका ने बताया सुरक्षित

लंदन। ब्रिटिश स्वीडिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ब्रिटेन के दवा नियामक ने कहा है कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर आॅक्सफोर्ड द्वारा विकसित टीके सुरक्षित हैं और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इन टीकों के कारण रक्त का थक्काकरण हुआ है जैसा कुछ यूरोपीय देशों से रिपोर्ट की गई आयी है।

यह बयान तब आया है जब रक्त थक्काकरण की खबरों के बाद नीदरलैंड आॅक्सफोर्डाएस्ट्रोजेनेका का इस्तेमाल निलंबित करने वाला एक और देश बन गया है। एस्ट्राजेनेका का सेरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के साथ करार है। उससे पहले आयरलैंड, बुल्गारिया, डेनमार्क, नार्वे और आयसलैंड ने रक्त थक्काकरण को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर इस टीके पर रोक लगा दी थी।

एस्ट्रोजेनेका की मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन टेलर ने कहा, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में करीब 1.7 करोड़ लोगों को हमारा टीका लगाया गया है और इस समूह में रक्त थक्काकरण के मामले कुछ सौ से कम हैं जिसकी आम लोगों में आशंका रहेगी। उन्होंने कहा, इस महामारी की प्रकृति ने व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान बढ़ा दिया है और हम टीके से जुड़ी घटना की रिपोर्टिंग में लाइसेंसशुदा दवाओं की सुरक्षा निगरानी के लिए मानक पद्धतियां से भी आगे जा रहे हैं ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

कंपनी ने कहा कि सुरक्षा सर्वाेपरि है और वह अपने टीके की सुरक्षा की निरंतर निगरानी कर रही है। उसने कहा, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में टीकाकरण से गुजरे 1.7 करोड़ से अधिक लोगों के उपलब्ध सुरक्षा आंकड़े की सावधानीपूर्वक की गयी समीक्षा से किसी भी उम्र समूह, लिंग या बैच, किसी खास देश में धमनियां या शिराओं में रक्त थक्काकरण का जोखिम बढ़ जाने का सबूत नहीं मिला है।

कंपनी के पास जो सूचनाएं आयी हैं उसके हिसाब से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में अबतक रक्त थक्काकरण के 15 तथा वाहिका अवरोध के 22 मामले सामने आये हैं। उसने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के टीकाकरण के बीच यह आंकड़ा स्वाभाविक रूप से प्रत्याशित ऐसी विसंगति से काफी कम है और अन्य कोविड-19 टीकों में भी ऐसा ही है।

इस रूख का विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं ब्रिटेन की मेडिसीन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने समर्थन किया और लोगों से टीका लेना जारी रखने की अपील भी की है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...