back to top

विधानसभा चुनाव 2024 : झारखंड में इंडिया गठबंधन जीत की ओर अग्रसर, जानें सभी सीटों का हाल

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन, महा विकास आघाडी (एमवीए) के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करता नजर आ रहा है जबकि झारखंड में इंडिया (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलाइंस) जीत की ओर अग्रसर प्रतीत हो रहा है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों से यह जानकारी मिली है। इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती के बाद केंद्र के सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधनों को इस महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाई में एक-एक राज्य में जीत मिल सकती है तथा दोनों ही राज्यों के मतदाता बदलाव के बजाय निरंतरता के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का महायुति गठबंधन महाराष्ट्र की 288 सीट में से 218 पर आगे है। यह सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में एक बड़ी लहर का संकेत है, जबकि कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे का महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन मात्र 50 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, झारखंड की 81 विधानसभा सीट में से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत इंडिया गठबंधन 50 सीट पर आगे है, जबकि भाजपा नीत राजग 30 सीट पर आगे है। रुझानों के अनुसार, दोपहर तक इंडिया गठबंधन 50 सीट – झामुमो 30, कांग्रेस 14 और सहयोगी दल छह सीट पर आगे हैं।

मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की वापसी तय प्रतीत होने के बीच कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पीटीआई वीडियोज से कहा, हम झारखंड में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में भाजपा की विजयी वापसी के बीच संवाददाताओं से कहा, राजग महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार उपचुनाव जीतेगा। हम जीतेंगे, क्योंकि इंडिया गठबंधन देश में सांप्रदायिकता फैलाना चाहता है। ये परिणाम भाजपा के लिए उत्साहवर्धक हैं, जिसने पिछले महीने हरियाणा में अभूतपूर्व तीसरी बार जीत हासिल की थी। आम चुनाव के दौरान राज्य में खराब प्रदर्शन के बाद इन परिणामों से पार्टी का उत्साह बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीट पर जीत मिली थी।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र लोकसभा में 48 सांसद भेजता है और उसने संसदीय चुनाव में एमवीए को निर्णायक 30 सीट पर विजयी बनाया था लेकिन उसने इस बार रुख बदलने का फैसला किया। भाजपा 125 सीट पर आगे है। शिवसेना 56 और राकांपा 35 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस सिर्फ 21, शिवसेना (उबाठा) 17 और राकांपा (एसपी) 13 सीट पर आगे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले साकोली निर्वाचन क्षेत्र से मामूली अंतर से आगे हैं तथा शिवसेना (यूबीटी) नेता और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट संगमनेर में पीछे हैं जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर पीछे हैं। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीट पर, शिवसेना ने 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे। विपक्ष के एमवीए गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसे दलों ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किए। वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में दूसरे दौर की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम से 8,202 मतों के अंतर से आगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन चौथे दौर के बाद भाजपा की मुनिया देवी से 3,019 मतों से पीछे हैं। दूसरे दौर की मतगणना के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाकपा (माले) के राजकुमार यादव से 8,720 वोट से आगे हैं। सरायकेला में, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन तीसरे दौर के बाद झामुमो के गणेश महली से 8,542 मतों से आगे हैं।

यह भी पढ़े : यूपी उपचुनाव रिजल्ट : 9 विधानसभा सीट 6 पर एनडीए और 3 पर सपा आगे

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...