back to top

विधानसभा की कार्यवाही एक हफ्ते पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : विपक्ष नाराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को लगभग एक सप्ताह पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है।

कार्य मंत्रणा समिति में लिए गए फैसले के मुताबिक सदन की कार्यवाही आगामी छह मार्च तक संचालित की जानी थी लेकिन सरकार द्वारा बाकी बचे 95 विभागों का तीन लाख 62 हजार करोड़ रुपए का बजट ध्वनि मत से पारित कराए जाने तथा अन्य विधाई कार्य निपटाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया गया था कि विभिन्न विभागों के बजट पर अलग-अलग चर्चा होगी मगर विपक्ष को इसका मौका नहीं दिया गया। सरकार एक अनुपूरक एजेंडा लाई और सभी महत्वपूर्ण बजट प्रावधानों को एक ही बार में पारित कर दिया गया।

चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी यह भरोसा दिलाती है कि वह न तो सदन से बहिर्गमन करेगी और न ही सदन में एक भी शब्द बोलेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सदन चलाना चाहती है तो उसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलाया जाना चाहिए। इस पर सपा के सभी सदस्यों ने अपने मुंह पर पट्टी बांध ली और बजट तथा विनियोग विधेयक पारित होने के दौरान खामोशी से बैठे रहे।

बसपा सदस्य लालजी वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को डर है कि विपक्ष इन मुद्दों को सदन में उठाएगा और सरकार का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा था कि बजट के प्रत्एक बिंदु पर सदन में चर्चा होगी, मगर ऐसा हो नहीं रहा है।

इस बीच कांग्रेस सदस्यों ने सरकार पर अपने संख्या बल के आधार पर बजट पारित करा लेने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया। विपक्ष के इन आरोपों के बीच संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने याद दिलाया कि सपा और बसपा के शासनकाल में सदन की कार्यवाही कितने कम दिनों तक चली थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 202021 के लिए गत 18 फरवरी को 512860.72 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...