back to top

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

चेन्नई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए बुधवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया और अपने इस चिर प्रतिद्वंदी को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया।

भारत ने प्रत्येक क्वार्टर में एक-एक गोल किया। उसकी तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (15वें और 23वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए। जुगराज सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में मैदानी गोल दागा।

भारत इस तरह से पांच मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ से 13 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। वह शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में चौथे नंबर पर रहने वाले जापान से भिड़ेगा जबकि पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा।

मलेशिया ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ।-0 की जीत से अपने अंकों की संख्या 12 पर पहुंचा कर कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। वही, भारत ने पाकिस्तान को हराकर टॉप पर है।  दक्षिण कोरिया, जापान और पाकिस्तान के समान पांच-पांच अंक रहे। दक्षिण कोरिया और जापान ने हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान पांचवें स्थान के प्लेआफ मैच में चीन से भिड़ेगा।

यह खबर भी पढ़े—

वर्ल्ड टॉप 3 में जगह बनाना प्रणय का एकमात्र लक्ष्य

भारत तकनीकी और कौशल ही नहीं रणनीतिक खेल में भी पाकिस्तान पर हावी रहा और उसने अपने प्रतिद्वंदी को गोल करने के कोई खास मौके नहीं दिए।पाकिस्तान में शुरू में अधिक आक्रामकता दिखाई जिसका उसे तीसरे मिनट में फायदा मिला जब जवाबी हमले में अब्दुल हन्नान ने गोल कर दिया।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...