back to top

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : पंघाल, वरिंदर के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत के 14 पदक पक्के

दुबई। गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा) और पदार्पण कर रहे वरिंदर सिंह (60 किग्रा) ने बुधवार को एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए 14 पदक पक्के कर दिए। पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के खारखू एनखमांडाखी को कड़े मुकाबले में 3-2 हराकर इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार अपना पदक पक्का किया जबकि वरिंदर को फिलीपींस के जेरे सैमुअल डेले क्रुज को 5-0 से शिकस्त देने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पदकों की संख्या के मामले में यह टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय खिलाडियों ने इससे पहले 2019 में 13 पदक जीते थे। पंघाल ने धीमी शुरूआत से उबरते हुए आखिरी दो दौर में कुछ शानदार पंच लगाए और मैच का रूख अपनी ओर मोड़ा। शुरूआती तीन मिनट (पहले दौर) में पिछडऩे के बाद सेना का मुक्केबाज दूसरे दौर में अपना चिर-परिचित अंदाज दिखाने में सफल रहा। उन्होंने इसके साथ ही चतुराई से प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज के आक्रमण के प्रयासों को विफल किया। मंगोलियाई मुक्केबाज ने पंघाल के शरीर पर कुछ अच्छे मुक्के जड़े लेकिन भारतीय मुक्केबाज के जवाबी हमले ने उसे आश्चर्यचकित कर दिया।

फाइनल में पहुंचने के लिए पंघाल अब कजाख्स्तान के साकेन बिबोसिनोव की चुनौती से पार पाना होगा। उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में बिबोसिनोव को हराया था। राष्ट्रीय चैम्पियन वरिंदर के जबाबी हमले का डेला क्रुज के पास कोई तोड़ नहीं था। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले प्रयास में ही पदक पक्का किया। इससे पहले गुरुवार को भारत की तीन महिलाओं सहित चार मुक्केबाजों ने प्रभावशाली जीत के साथ एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संजीत (91 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा) और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने मंगलवार को देर रात अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में पहुंचकर पदक पक्के किए। भारत के सात पदक ड्रा के दिन ही सुनिश्चित हो गए थे। इनमें छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) भी शामिल है। शिव थापा (64 किग्रा) ने भी बुधवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने ताजिकिस्तान के जासुर कुरबोनोव को 5-0 से हराकर थापा के साथ पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला उज्बेकिस्तान के संजार तुरसुनोव से होगा जिन्हें तीसरी वरीयता हासिल है।

महिलाओं के वर्ग में साक्षी ने ताजिकिस्तान की रुहाफ्जो हकजारोवा को 5-0 से हराया और अब उनका सामना कजाखस्तान की दिना जोलामन से होगा। जैस्मीन ने मंगोलिया की ओएंटसेटसेग एसुगेन को 4-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जहां उन्हें कजाखस्तान की व्लादिस्लावा कुकता का सामना करना है। हाल में कोविड-19 से उबरने वाली सिमरनजीत ने उज्बेकिस्तान की रेखोना कोदिरोवा को 4-1 से पराजित किया। उनका अगला मुकबला कजाखस्तान की रिमा वोलोसेंको से होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...