back to top

IND vs ENG : अश्विन ने जमाया सैकड़ा, विशाल लक्ष्य के सामने लड़खड़ाया इंग्लैंड

चेन्नई। चेपॉक की जिस पिच को बल्लेबाजी के लिये मुश्किल माना जा रहा है उस पर रविचंद्रन अश्विन ने आठवें नंबर पर उतरकर सैकड़ा जड़ा और बाद में अक्षर पटेल के साथ मिलकर इंग्लैंड का शीर्ष क्रम लड़खड़ा कर सोमवार को यहां भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बड़ी जीत की तरफ अग्रसर किया।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 482 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 53 रन बनाये हैं। वह अभी लक्ष्य से 429 रन दूर है जबकि दो दिन का खेल बचा हुआ है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाकर इंग्लैंड को 134 रन पर समेट दिया था। अश्विन ने दो जीवनदान का फायदा उठाकर 106 रन की आकर्षक पारी खेली जो उनके करियर का पांचवां और अपने घरेलू मैदान पर पहला शतक है। सुबह के सत्र में पांच विकेट जल्दी गंवाने के बाद अश्विन ने कप्तान विराट कोहली (149 गेंदों पर 62) के साथ सातवें विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की।

उन्होंने मोहम्मद सिराज (नाबाद 16) के साथ आखिरी विकेट के लिये 49 रन जोड़े और इस बीच अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड की तरफ से आॅफ स्पिनर मोईन अली (98 रन देकर चार) और बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच (100 रन देकर चार) ने चार-चार विकेट लिये। ओली स्टोन ने अश्विन को बोल्ड करके भारतीय पारी का अंत किया। भारत ने सुबह एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसने पहले सत्र में पांच विकेट गंवाने के साथ 102 रन भी बनाये। दूसरे और तीसरे सत्र में विशेषकर पुछल्ले बल्लेबाजों ने 65-65 रन जोड़े। इंग्लैंड के सामने एवरेस्ट फतह करने से भी बड़ी चुनौती है और तिस पर उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।

डोम सिब्ली (तीन) आठ ओवर तक ही संघर्ष कर पाये। इशांत शर्मा के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले अक्षर पटेल (15 रन देकर दो) ने उन्हें पगबाधा आउट किया। अश्विन (28 रन देकर एक) ने शतक जड़ने के बाद चौथे ओवर में गेंद संभाली और सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (25) के संघर्ष पर विराम लगाया। जैक लीच को नाइटवाचमैन के रूप में भेजना कारगर साबित नहीं हुआ। पटेल ने उन्हें आते ही चलता कर दिया। स्टंप उखड़ने के समय डैन लॉरेन्स 19 और कप्तान जो रूट दो रन पर खेल रहे थे। अश्विन ने पटेल (सात) के आउट होने के बाद संभाली और सकारात्मक बल्लेबाजी की। इस बीच भाज्ञ ने भी उनका साथ दिया।

पारी के 45वें ओवर में गेंदबाजी के लिये उतरे स्टुअर्ट ब्रॉड इसी ओवर में अश्विन का विकेट ले लेते लेकिन स्लिप में बेन स्टोक्स ने आसान कैच छोड़ दिया। अश्विन तब 28 रन पर थे। इसके बाद 56 रन के निजी योग पर भी अश्विन को विकेटकीपर बेन फॉक्स ने जीवनदान दिया। कोहली ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच कुछ दर्शनीय ड्राइव लगाये और अपना 25वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। कोहली की शानदार पारी का अंत मोईन ने किया। उनकी पगबाधा की सफल अपील पर कोहली ने रिव्यू भी लिया लेकिन फैसला भारतीय कप्तान के खिलाफ ही गया। कोहली ने 149 गेंदें खेली तथा सात चौके लगाये।

मोईन ने कोहली को कुल पांचवीं और मैच में दूसरी बार आउट किया। लेकिन अश्विन न सिर्फ टिके रहे बल्कि रन भी बनाते रहे। जब इशांत शर्मा (सात) के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा तब अश्विन 77 रन पर खेल रहे थे शतक दूर की कौड़ी लग रहा था लेकिन सिराज ने उनका अच्छा साथ दिया। अश्विन ने लंबे शॉट खेलने शुरू किये। वह मोईन पर कॉउ कार्नर पर छक्का जड़कर 99 रन पर पहुंचे और इसी ओवर में चौके से उन्होंने अपना सैकड़ा पूरा करके अपने करियर में तीसरी बार शतक और पारी में पांच विकेट का अनूठा कारनामा किया। इस मामले में उनसे आगे केवल इयान बॉथम (पांच बार) हैं। अश्विन ने अपनी पारी में 148 गेंदें खेली तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया।

सिराज ने अश्विन के शतक का जमकर जश्न बनाया और इसके बाद खुलकर खेले। उन्होंने लीच पर दो छक्के भी लगाये। सुबह के सत्र की स्थिति देखकर हालांकि नहीं लग रहा था कि भारत इतना बड़ा लक्ष्य तय कर पाएगा। चेतेश्वर पुजारा (सात) दिन के पहले ओवर में ही रन आउट हो गये। वह लीच की गेंद फ्लिक करने के लिये आगे आये लेकिन सही समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच सके। रोहित शर्मा (26) को फॉक्स ने स्टंप आउट किया और फिर ऋषभ पंत (आठ) को भी आगे बढ़कर शॉट मारने की सजा देकर उन्हें पवेलियन चलता किया। अजिंक्य रहाणे (10) ने मोईन अली की गेंद पर शार्ट लेग पर कैच देने से पहले दो अच्छे शॉट लगाये। इंग्लैंड चार मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...