back to top

एशेज: चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हुए स्मिथ

लंदन: आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोटिल होने के कारण गुरुवार से खेले जाने वाले एशेज श्रृंखला के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को बताया, स्टीव स्मिथ हेडिंग्ले में खेले जाने वाले एशेज श्रृंखला के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए है। कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि स्मिथ ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लिया। लार्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन (शनिवार को) स्मिथ तेज गेंदबाज आर्चर के स्पैल में दो बार चोटिल हुए।

 

पहली बार गेंद उनके हाथ पर जबकि दूसरी बार गर्दन पर लगी। स्मिथ जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तब आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी और वह गिर गए। इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गए। हालांकि 46 मिनट बाद वह फिर से मैदान पर उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पगबाधा हो गए। स्मिथ ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

RELATED ARTICLES

अपने निराशाजनक अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया

पाल्लेकेले (श्रीलंका)। अपने ग्रुप के दो महत्वपूर्ण मैच में हार से निराश ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को यहां ओमान की कमजोर टीम के खिलाफ बड़ी जीत...

ICC महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगी चैम्पियन आस्ट्रेलिया

इंदौर । सात बार की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में बुधवार को न्यूजीलैंड की अनुभवी टीम के खिलाफ...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...