back to top

दुनिया की फार्मेसी के रूप में भारत ने अनेक देशों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की : राष्ट्रपति कोविंद

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की फार्मेसी के रूप में भारत ने अनेक देशों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की आपूर्ति कर सहयोग दिया।

राष्ट्रपति ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक बेहतरी सुनिश्चित करने के लिये भारत कोविड महामारी के खिलाफ समन्वित एवं निर्णायक प्रयासों में आगे रहा है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कोलंबिया, जमैका, उरूग्वे और आर्मेनिया के राजदूताउच्चायुक्तों का परिचय पत्र स्वीकार किया।

राष्ट्रपति कोविंद को परिचय पत्र पेश करने वालों में कोलंबिया मारियाना पोचेको मोंटेस, उरूग्वे के राजदूत अल्बेर्टाे एंटोनियो गुयानी अमारिला, जमैका के उच्चायुक्त जेसन कीट्स मैथ्यू हाल तथा आर्मेनिया के राजदूत योउरी बाबाख्यान शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने सभी राजदूताउच्चायुक्त को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का इन सभी देशों के साथ मित्रवत् संबंध हैं और हमारे रिश्ते शांति एवं समृद्धि की साझी सोच पर आधारित हैं। बयान के अनुसार इस अवसर पर राजदूतों और उच्चायुक्तों ने भी अपने अपने देश की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं और भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहरायी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...