back to top

अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित हुए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि पार्टी नेताओं- पंकज गुप्ता और एन डी गुप्ता को क्रमश: सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है। इन पदाधिकारियों का निर्वाचन पांच साल के लिए हुआ है।

 

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया। बयान में कहा गया कि रविवार को डिजिटल तरीके से हुई पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में एक राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया। बयान में बताया गया, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुनने पर सहमति जताई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एन डी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना।

 

 

 

कार्यकारिणी के सदस्यों में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राघव चड्ढा, आतिशी, राखी बिड़ला समेत अन्य शामिल हैं। बयान में बताया गया कि कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक के पद के लिए केजरीवाल के नाम पर सहमति जताई। बयान में कहा गया, केजरीवाल पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए बेहद अभूतपूर्व समय में भी खड़े रहे और लगातार तीसरी बार इस पद के लिए उनको चुनना बुद्धिमानी भरा फैसला होगा। बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...