back to top

केजरीवाल का मायावती को जवाब- गुरु रविदास मंदिर ढहाने में दिल्ली सरकार संलिप्त नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि तुगलकाबाद में बने गुरु रविदास मंदिर को ढहाने में उनकी सरकार की कोई भूमिका नहीं है। आप प्रमुख की इस टिप्पणी से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया था कि यह घटना केंद्र और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मिलीभगत का नतीजा है। मायावती के ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि घटना के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार के साथ आप पार्टी की मिलीभगत के उनके आरोप से उन्हें दुःख पहुंचा है। मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा था कि यह घटना जातिवादी मानसिकता को प्रकट करती है। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, मायावती जी, मंदिर के गिराए जाने से हम सब लोग बेहद व्यथित हैं। इसका कड़ा विरोध करते हैं। मुझे दु:ख है कि आप केंद्र के साथ इसके लिए हमें दोषी मानती हैं।

 

केजरीवाल ने लिखा- दिल्ली में भूमि केंद्र सरकार के अधीन आती है। हमारी सरकार का इस मंदिर के गिराए जाने में कोई हाथ नहीं। इससे पहले बसपा प्रमुख ने इस मंदिर को दोबारा बनवाए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र कोई समाधान निकालने और इसे पुनर्स्थापित करने के लिए संभवत: किसी वैकल्पिक स्थल की पहचान करने को प्रतिबद्घ है। पुरी ने ट्वीट किया, हम, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष के साथ कोई समाधान ढूंढऩे और एक ऐसे स्थल की पहचान करने को प्रतिबद्घ हैं जहां मंदिर पुनर्स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा, हमने प्रभावित पक्षों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए माननीय न्यायालय में अपील दायर करने का भी सुझाव दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह कार्यवाही संबंधित एजेंसियों ने शनिवर को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में की थी। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सोमवार को जारी बयान में कहा था कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर ढांचे को हटा दिया गया। उसने अपने बयान में मंदिर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...