back to top

ट्रंप के सम्मान में ब्रज संस्कृति की झलक सड़कों पर पेश करने का कलाकारों ने किया विरोध

मथुरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में आगरा की सड़कों पर ब्रज संस्कृति की कुछ झलकियां प्रस्तुत करने के राज्य सरकार के निर्णय को पद्मश्री से सम्मानित मोहन स्वरूप भाटिया सहित सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं धार्मिक समाज के प्रतिनिधियों ने ब्रज संस्कृति का अपमान बताया है।

लोक संस्कृति की रक्षा के लिए प्रयासों की खातिर गत वर्ष पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए मोहन स्वरूप भाटिया का कहना है कि किसी भी विशिष्टजन के लिए राधा कृष्ण के स्वरूपों को सड़क पर उतार कर प्रदर्शन कराया जाना ब्रज संस्कृति का अपमान है।

उन्होंने कहा राधा और कृष्ण कोई आम चरित्र नहीं हैं। वे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र हैं, उनके आराध्य हैं और जब भी कोई कलाकार उनका स्वरूप धारण करता है तो श्रद्घालु उसे भी उन्हीं का प्रतीक मानकर सम्मान देते हैं।

ऐसे में, जब वे अपने आराध्य को सड़कों पर मानव मात्र की खुशी के लिए लीला का प्रदर्शन करते देखेंगे तो निश्चित ही उनकी मान्यताओं को ठेस पहुंचेगी। अत: सरकार को इस प्रकार का प्रदर्शन पूर्ण सम्मान के साथ किसी मंच पर आयोजित करना चाहिए, न कि इस प्रकार सड़कों पर।

वृन्दावन स्थित श्याम सदन में मंगलवार को आयोजित बैठक में मथुरा के रास कलाकार हरि वल्लभ शर्मा ने कहा कि 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान ब्रज की संस्कृति के प्रदर्शन के लिए महारास आदि कार्यक्रमों का सड़कों पर आयोजन किया जाना परंपरा के विपरीत है।

बैठक में शामिल अन्य कलाकारों ने भी इस तरह के आयोजन को लेकर अपना विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि अब तक तय भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में हवाईअड्डा से ताजमहल तक सड़क के किनारे कलाकार ब्रज संस्कृति के प्रतीक महारास लीला, चरकुला नृत्य, फूलों की होली जैसे अनेक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस दौरान राधा और कृष्ण के स्वरूप भी सड़कों पर नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...