back to top

कोरोना के इलाज में गठिया रोग की दवा निभा सकती है जीवनरक्षक की भूमिका : अध्ययन

लंदन। कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों के उपचार में गठिया रोग में इस्तेमाल की जाने वाली दवा जीवनरक्षक की भूमिका निभा सकती है। यह बात ब्रिटेन के एक अध्ययन में कही गई है जिसके परिणाम इस सप्ताह जारी किए गए। इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन में गहन चिकित्सा कक्षों में भर्ती कोविड-19 रोगियों के उपचार में अब टोसिलिजुमैब और सरिलुमैब जैसी दवाएं दी जाएंगी जिससे मरीजों के अस्पताल में रहने की अवधि में दस दिन तक की कमी आ सकती है।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखरेख विभाग ने कहा कि अध्ययन के परिणामों में पता चला कि गहन चिकित्सा कक्षों में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर मरीजों को टोसिलिजुमैब और सरिलुमैब दिए जाने से मौत के जोखिम में 24 प्रतिशत तक की कमी आई। ये दवाएं आम तौर पर गठिया रोग के उपचार में इस्तेमाल की जाती हैं। विभाग ने कहा कि कोविड-19 के उपचार में इन दवाओं के इस्तेमाल से आगामी सप्ताहों और महीनों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हो सकती है।

सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने शुक्रवार को अद्यतन दिशा-निर्देशों में महामारी के उपचार में टोसिलिजुमैब के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को कहा। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा कि टीकाकरण के साथ संबंधित अध्ययन का परिणाम विषाणु को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि देश के सभी अस्पतालों में टोसिलिजुमैब की आपूर्ति पहले से ही उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...