back to top

श्रीनगर में सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम पर हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से परिम्पुरा इलाके में आतंकवादियों ने सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) पर गुरुवार को हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि परिम्पुरा के भीड़-भाड़ वाले खुशीपुरा इलाके में दोपहर के समय वैन में सवार दो-तीन आतंकवादियों ने क्यूआरटी टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि हमले में दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें नजदीकी शरीफाबाद शिविर में सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘उन्हें (घायल जवानों) को नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। बहरहाल, दोनों ने दम तोड़ दिया।’

उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और खोज अभियान शुरू कर दिया है। प्रवक्ता ने बताया, ‘भीड़-भाड़ वाला इलाका होने की वजह से हमारे जवानों ने संयम बरता ताकि कोई आम व्यक्ति हताहत ना हो और संपत्ति का नुकसान नहीं हो।’

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...