back to top

सेना के प्रदर्शन ने बढ़ाया देश का मनोबल : राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत-चीन विवाद के दौरान सेना ने शानदार प्रदर्शन किया और देश का मनोबल बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ लखनऊ छावनी स्थित मध्य सेना कमान में सेना के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए भूमि पूजन करने के बाद सिंह ने कहा, यह नया निर्माण हमें एक संदेश देता है कि अगर पिछले साल बाधाएं थी, यह समाधान का वर्ष है।

सिंह ने कहा कि भारत-चीन विवाद के दौरान सेना के करिश्माई प्रदर्शन ने देश का मनोबल बढ़ाया है, साथ ही नागरिकों को अपना सिर ऊंचा रखने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि इस साल भारत-पाकिस्तान युद्ध का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है जिससे भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना संकट का का सामना कर रही है और किसी ने यह नहीं सोचा था कि महामारी की शुरुआत के साथ होली, ईद और दिवाली जैसे त्यौहारों की धूमधाम फीकी हो जाएगी।

किसी ने कल्पना नहीं की थी कि ट्रेनें रुक जाएंगी, स्कूल और बाजार बंद हो जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस संकट का सामना किया गया। वहीं मध्य कमान सेनाध्यक्ष आईएस घुमन ने कहा कि 8 आर्मी स्टेशन भी वर्चुअल रूप से जुड़े हुए हैं। 1889 में ब्रिटिश आर्मी के लिए कमान अस्पताल बना था। अभी उसे मॉडर्न बना रहे हैं। नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में 788 बेड और 100 इमरजेंसी बेड, 6 लाख जवानों को कवर करेगा, 22 मिलिट्री अस्पताल अभी सेवाएं दे रहे हैं।

नर्सिंग कॉलेज, डेंटल के लिए भी कॉलेज की तरह काम करेगा। पिछले 8 महीने में यहां लगे पेड़ों को शिफ्ट किया गया है। काटा नहीं गया है। टेंडर जल्द दिए जाएंगे। अगले तीन से चार साल में अस्पताल तैयार हो जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महामारी के समय सबसे बड़ी चुनौती परीक्षण की थी क्योंकि शुरुआत में दो प्रयोगशालाएं थी लेकिन आज एक हजार से अधिक प्रयोगशालाएं हैं। सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर सरकार जागरूक है और दुनिया के किसी भी देश में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी योजना नहीं बनी, जितनी भारत में आयुष्मान भारत योजना कारगर साबित हुई है।

रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पूरी दुनिया में आयुष्मान भारत योजना का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की भी सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज लाने का सरकार का लक्ष्य है और सिर्फ छह वर्ष में देश में 22 नए एम्स बन गए हैं। सिंह ने कहा कि पांच वर्षों में एमबीबीएस की 30,000 सीटें बढ़ी हैं और स्नातकोत्तर की 15 हजार सीट बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि इसकी चर्चा इसलिए की जा रही है, क्योंकि स्वास्थ्य को लेकर सरकार जागरुक है और उसी दिशा में इस अस्पताल की नींव रखी गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि इस कार्य में कहीं भी कोई बाधा आएगी तो हम सब मिलकर बाधा को दूर करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि पूरी दुनिया जिस महामारी से त्रस्त थी, उसके खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है और नए कमान अस्पताल के शिलान्यास से खुशी दोहरी हो गई है। इस मौके पर सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और बलरामपुर हॉस्पिटल में चल रहे टीकाकरण अभियान का वहां जाकर जायजा लिया और इस अभियान में शामिल फ्रंटलाइन वर्कर्स का अभिनंदन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वदेशी टीका केवल भारतवासियों को ही नहीं लगाई जाएगी बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी हम निर्यात करने वाले है, क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जो वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का अनुसरण करता है और यह संदेश सिर्फ भारत के द्वारा अपने कार्यों से पूरे विश्व में प्रचारित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा हमने केवल अपनी ही चिंता नही की है बल्कि सारे विश्व की चिंता की है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...