back to top

सेना प्रमुख जनरल नरवणे पांच दिन की यात्रा पर बांग्लादेश के लिए हुए रवाना

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई रणनीतिक मुद्दों पर सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। जनरल नरवणे की इस यात्रा से दो हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश की यात्रा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल नरवणे बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों से आमने-सामने की मुलाकात करेंगे। सेना प्रमुख 11 अप्रैल को बांग्लादेश के विदेश मंत्री से भी बातचीत करेंगे। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया, आठ अप्रैल से 12 अप्रैल की यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई देगी तथा कई सामरिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच करीबी समन्वय एवं सहयोग को बढ़ाने में मददगार होगी।

इस साल बांग्लादेश की आजादी को 50 वर्ष पूरे हो गए हैं और यह देश के संस्थापक बंगबधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती का वर्ष भी है। बांग्लादेश से करीबी संबंधों के परिचायक के तौर पर, भारत देश को आजादी दिलाने वाले 1971 के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

कर्नल आनंद ने बताया कि जनरल नरवणे 12 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षण मिशनों के बल कमांडरों और रॉयल भूटानीज आर्मी के अभियान उपप्रमुख अधिकारियों से भी संवाद करेंगे। वह शांतिर आग्रोसेना के समापन समारोह में भी शामिल होंगे जो आतंकवाद को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा आवश्यक बनाया गया अभ्यास है और चार अप्रैल से 12 अप्रैल तक होगा। बांग्लादेश और भारत की सेना के अलावा, इस अभ्यास में भूटान, श्रीलंका के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की और सऊदी अरब के पर्यवेक्षक भी हिस्सा ले रहे हैं।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख बांग्लादेश शांति समर्थन एवं प्रशिक्षण अभियान संस्थान (बिपसोट) के सदस्यों के साथ भी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि जनरल नरवणे संयुक्त राष्ट्र शांति समर्थन अभियानों पर एक सम्मेलन में भाग लेंगे और वैश्विक संघर्षों की बदलती प्रकृति : संरा शांतिरक्षकों की भूमिका विषय पर भाषण देंगे। सेना प्रमुख धानमोंडी में मुजीबुर रहमान स्मारक संग्राहलय भी जाएंगे जहां वह बांग्लादेश के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...