back to top

सशस्त्र बल घरेलू रक्षा उद्योग को संभालने के लिए प्रतिबद्ध : जनरल रावत

नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की सशस्त्र सेना रक्षा उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के वास्ते अगली पीढ़ी के सैन्य प्लेटफार्मों और उपकरणों को विकसित करने में घरेलू उद्योग पर पकड़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने पर आयोजित एक सेमिनार में जनरल रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों को स्वदेशी तकनीक और उपकरणों की मदद से लड़ने और युद्ध में जीत हासिल करने से अधिक संतुष्टि मिलेगी।

जनरल रावत ने कहा कि भारत कई सुरक्षा खतरों और चुनौतियों का सामना कर रहा है और वे भविष्य में कई गुना बढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के पास इन खतरों और चुनौतियों से निपटने की क्षमता है। उन्होंने सरकार द्वारा घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतिगत पहलों के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ताकत का उपयोग नए उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को लाने में किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, सशस्त्र बल उद्योग को संभालने के लिए प्रतिबद्घ हैं। भारत को रक्षा विनिर्माण का केंद्र बनाने के लिए सरकार ने पहले ही अपनी व्यापक रूपरेखा तैयार कर ली है और घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत पहल कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौ अगस्त को घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 101 हथियारों और सैन्य उपकरणों के आयात पर 2024 तक के लिए रोक लगाने की घोषणा की थी।

इनमें हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मालवाहक विमान, पारंपरिक पनडुब्बियां और क्रूज मिसाइल शामिल हैं। इससे संबंधितत एक घटनाक्रम में डीआरडीओ ने सोमवार को घरेलू उद्योग के डिजाइन, विकास और निर्माण के लिए नेविगेशन राडार, टैंक ट्रांसपोर्टर्स जैसी 108 सैन्य प्रणालियों और उप-प्रणालियों की पहचान की थी। डीआरडीओ ने कहा कि वह आवश्यकता के आधार पर इन प्रणालियों के डिजाइन, विकास और परीक्षण के लिए उद्योगों को सहायता प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...