back to top

दुबई में अरिजीत सिंह ने किया लाइव कॉन्सर्ट, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने की तारीफ

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान इस सप्ताहांत दुबई में आयोजित हुए अरिजीत सिंह के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और उन्होंने कहा कि भारतीय गायक को खुशी में झूमते हुए गाता देख उन्हें प्रसन्नता हुई। तुम ही हो, राब्ता और कबीरा जैसे मशूहर गानों के लिए लोकप्रियता पाने वाले अरिजीत ने रविवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित संगीत कार्यक्रम में लाइव प्रस्तुति दी थी।

माहिरा भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, किसी कलाकार को खुशी में झूमते हुए और प्यार से घिरे हुए प्रस्तुति देते हुए देखना कितना सुखद है। माहिरा ने कहा, लेकिन इससे भी अधिक, यह तब और सुंदर होता है जब आप एक कलाकार में विनम्रता देखते हैं..उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला है। धन्य रहें अरिजीत सिंह। वाह.

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान माहिरा को पहचान नहीं पाने पर माफी मांगने का अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अरिजीत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ में माहिरा की 2017 में आई पहली बॉलीवुड फिल्म रईस का गाना जालिमा गाते हुए उन्हें देखा, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। हालांकि बाद में जब वह पाकिस्तानी अभिनेत्री को पहचान गए तो उन्होंने उनका नाम पुकारा।

अरिजीत ने मंच से कहा, आप लोग हैरान हो जाएंगे, क्या मैं बता दूं? क्या हम उनकी ओर कैमरा कर सकते हैं? मैं इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था तभी मुझे याद आया कि मैंने इनके लिए गाना गाया था। देवियो और सज्जनो माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं। उन्होंने कहा, सोचिए मैं उनका ही जालिमा गाना गा रहा था और वह यहीं खड़ी थीं, लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे माफ कीजिए। आपका बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...

रोटरी क्लब आफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी की

मातृछाया संस्था में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की तारीफ कीलखनऊ। रोटरी क्लब आॅफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने गर्व के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ...