back to top

ऋण वसूली की निष्पक्ष जांच करे एआरसी : आरबीआई

मंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) से निदेशक मंडल से मंजूरी प्राप्त न्यायसंगत आचार संहिता अपनाने को कहा, ताकि अन्य बातों के अलावा ऋण वसूली के मामले में असभ्य, गैरकानूनी और संदिग्ध व्यवहार के इस्तेमाल को रोका जा सके। केंद्रीय बैंक ने कहा कि संहिता से परिचालन में पारदर्शिता और निष्पक्षता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। एआरसी बैंकों के फंसे हुए ऋणों को खरीदते हैं और उनकी वसूली करते हैं।

आरबीआई ने कहा, हितधारकों से निपटने में पारदर्शिता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को अपनाने के लिए परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों को उनके बोर्ड द्वारा अनुमोदित साफ सुथरी स्पष्ट आचार संहिता (एफपीसी) लागू करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए न्यूनतम विनियामक अपेक्षा निर्धारित की है, जबकि प्रत्एक एआरसी का बोर्ड इस संबंध में अपने दायरे को बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि एफपीसी में सही तरीके का पालन किया जाना चाहिए, और बोर्ड को इसके उचित कार्यान्वयन में खुद को शामिल करना चाहिए। इसमें कहा गया कि एआरसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण में पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण प्रथाओं का पालन करेंगे। एफपीसी के लिए दिशानिर्देशों के अनुसार बकाए के भुगतान के बाद एआरसी को गारंटी के रूप में दिए गए सभी दस्तावेजों को वापस करना चाहिए।

इसमें कहा गया है, एआरसी यह सुनिश्चित करेगा कि रिकवरी एजेंटों को संवेदनशीलता के साथ उनकी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए ठीक से प्रशिक्षित किया जाए। खासतौर से कॉलिंग की जानकारी, ग्राहक की जानकारी की गोपनीयता जैसे पहलुओं के संबंध में। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रिकवरी एजेंट असभ्य, गैरकानूनी और संदिग्ध व्यवहार न करे और वसूली के लिए कर्जदार का उत्पीडऩ न करें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...