back to top

रमजान को लेकर सरकार से दो घंटे ढील की अपील : चौधरी

-स्वामी कल्पवृक्ष, स्वामी सुशील गिरी, चालक नीलेश तेलगडे के हत्यारों को मिले कड़ी सजा

लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए रोजेदारों की नियमित जरूरी खरीददारी के लिए लाकडाउन में प्रतिदिन कम से कम दो घंटे की ढील दें और देश में दो साधुओं सहित हुए क्रूरतम भीड़ हिंसा के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित कराएं।

गुरुवार को जारी आनलाइन प्रेसनोट में रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि 24 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। अपनी आस्था के बल पर रोजेदार इस महीने में पूरे दिन बिना दानी पानी के इबादत करेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी सामान की जरूरत रोज पड़ती है। लाकडाउन की वजह वे अपनी रोज की इस खरीददारी को नहीं कर पाएंगे। रोजेदारों को इबादत करने में दिक्कत न हो, इसलिए रमजान के दौरान लाकडाउन में कम से कम दो घंटे की ढील प्रतिदिन बहुत जरूरी है जो उन्हें मिलना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने स्वामी कल्पवृक्ष गिरी, स्वामी सुशील गिरी और चालक नीलेश तेलगड़े की क्रूरतम हत्या की भर्त्सना करते हुए कहा है कि इंस्पेक्टर सुबोध सिंह, इखलाक, पहलू खान और तरबेज अंसारी आदि भीड़ हिंसा के क्रूरतम मामलों में दोषियों को कड़ी सजा मिली होती तो भीड़ चालक सहित दो साधुओं की निर्मम हत्या की हिम्मत नहीं कर पाती।

उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की इस अतिनिन्दनीय घटना के बाद राष्ट्रीय स्तर पर इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश भी हुई है। स्थित यहां तक आ गई कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री को इसे लेकर सफाई देनी पड़ी कि घटना साम्प्रदायिक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी कहा है कि वर्तमान समय में देश कोरोना के भीषण संकट से गुजर रहा है। सभी लोग मिलकर आपके नेतृत्व में कोरोना को हराने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ऐसे समय में महाराष्ट्र की यह निंदनीय घटना और इस घटना को लेकर साम्प्रदायिक खेल खेलने की जो कोशिश हुई है, उससे पूरी दुनियां में भारत की छवि पर असर तो पड़ा ही है, देश के भीतर भी यह सन्देश गया है कि जिस घटना स्थल के आस पास मुसलमानों की परछाईं भी नहीं है, उसमें भी उसका नाम घसीटा जा सकता है और घसीटने वालों का बाल बांका नहीं होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि यदि ऐसा हुआ तो सद्भाव में विश्वास करने वाली ताकतों का सरकार से यकीन उठ जाएगा जो देश हित में नहीं होगा। इसलिए आपको इन मामलों को खुद संज्ञान में लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...