back to top

पाताल लोक के बाद हॉरर फिल्म लेकर आ रही हैं अनुष्का

मुंबई। क्राइम थ्रिलर पाताल लोक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही सुपरनैचुरल थ्रिलर लेकर आने वाली हैं। ‘पाताल लोक’ के साथ डिजिटल प्रोडक्शन में अनुष्का शर्मा ने डेब्यू किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस सफल प्रोजेक्ट के बाद अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन की अगली परियोजना की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है, जो कि एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, इसका नाम है ‘बुलबुल’। फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद रहस्यमयी और आकर्षक है।

अनुष्का ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘बुलबुल’ की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। अनुष्का शर्मा और उनके भाई कारनेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘बुलबुल’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ये है बुलबुल का फर्स्ट लुक। एक शानदार कहानी जो खुद को जानने-पहचानने, इंसाफ, रहस्य, साजिश और काले जादू पर आधारित है। जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर। इसके बारे में और बताने का इंतजार नहीं कर सकती। इस फिल्म का निर्देशन अनविता दत्त ने संभाला है। वहीं, स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तृप्ति डिम्री, अविनाश तिवारी, रोहुल बोस, पॉली दम और परमब्रता चट्टोपाध्याय हैं।

बता दें, ‘बुलबुल’ के फर्स्ट लुक में एक लड़की अपने सपनो की दुनिया में पेड़ों पर कूदती दिख रही है। जिसके पैर उल्टे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक हॉरर थ्रिलर है। इससे पहले भी अनुष्का अपने क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस में हॉरर फिल्म ‘परी’ बना चुकी हैं। अभी अनुष्का ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है और फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...