back to top

चिर प्रतिद्वंद्वी कोरियाई देशों ने मिसाइल परीक्षण किए, तनाव बढ़ा

सियोल। चिर प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए बुधवार को बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण किए। यह घटनाक्रम अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के लिए उत्तर कोरिया पर कूटनीतिक दबाव बनाने की कोशिशों के बीच हुआ है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उसने बुधवार दोपहर पानी के अंदर लक्ष्य को भेदने वाली अपनी पहली मिसाइल का परीक्षण किया है। उसने कहा कि एक स्वदेश निर्मित मिसाइल 3,000 टन श्रेणी की पनडुब्बी से दागी गई और इसने अपने निर्धारित लक्ष्य को भेदने से पहले पूर्व निर्धारित दूरी तय की। बयान में कहा गया है कि इस मिसाइल से दक्षिण कोरिया को संभावित बाहरी खतरों को रोकने, अपनी आत्म रक्षा को मजबूत करने और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

इससे पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। सोमवार को उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने छह महीनों में पहली बार नव विकसित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइलों का परीक्षण फिर से शुरू करने का मकसद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर परमाणु वार्ता को लेकर दबाव बनाना हो सकता है। दक्षिण कोरिया आम तौर पर अपने हाई-प्रोफाइल हथियारों के परीक्षण की जानकारी सार्वजनिक नहीं करता है क्योंकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उत्तर कोरिया अनावश्यक रूप से भड़क सकता है। पर्यवेक्षकों का कहना है हो सकता है कि मून जेई इन की सरकार इस आलोचना का जवाब दे रही हो कि उसने उत्तर कोरियाई बहुत अधिक नरम रुख अपनाया हुआ है। उनकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ सुलह पर सक्रियता से काम कर रही है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइलें बुधवार को करीब 800 किलोमीटर की दूर तय करने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरी। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान ने कहा कि इन परीक्षणों से अमेरिका या उसके सहयोगियों को निजी या क्षेत्रीय रूप से कोई निकटवर्ती खतरा नहीं है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा, गोलीबारी से जापान और क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा को खतरा है तथा यह बिल्कुल घृणित है। जापान की सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी निगरानी बढ़ाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है। जापान के तटरक्षक बल ने बताया कि मिसाइलों से किसी भी जहाज या विमान को नुकसान नहीं पहुंचा है। उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण ऐसे वक्त में किया है जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी परमाणु वार्ता में गतिरोध पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा से करने के लिए सियोल में हैं। मून के कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने वांग से कहा कि वह उत्तर कोरियाई परमाणु गतिरोध को हल करने में अंतररराष्ट्रीय कूटनीतिक कोशिशों में चीन की भूमिका की सराहना करते हैं और उन्होंने बीजिंग से सहयोग करते रहने को कहा। वांग ने कहा कि बीजिंग कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण और दोनों कोरियाई देशों के बीच संबंधों में सुधार का समर्थन करता रहेगा।

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु वार्ता 2019 से रुकी हुई है जब अमेरिका ने एक पुराने परमाणु केंद्र को नष्ट करने के बदले में प्रतिबंधों से बड़ी राहत देने की उत्तर कोरिया की मांग खारिज कर दी थी। किम जोंग उन की सरकार ने अमेरिका को निशाना बनाने वाले हाई-टेक हथियार बनाने की धमकी दी और जो बाइडन प्रशासन की संवाद की पहल को खारिज करते हुए सबसे पहले अमेरिका से अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को छोड़ने को कहा था।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...