back to top

भारत विरोधी तत्व देश की प्रतिष्ठा कम करने की साजिश का हिस्सा : भाजपा

नयी दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी ने एक न्यूज पोर्टल को कथित संदिग्ध विदेशी धन प्राप्त होने की खबरों पर रविवार को दावा किया कि भारत विरोधी तत्व विदेशी ताकतों के साथ गठजोड़ से देश की प्रतिष्ठा कम करने और मोदी सरकार को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में न्यूजक्लिक पोर्टल की प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बारे में मीडिया में आई खबरों का जिक्र किया और कहा कि उसे 9.59 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) तथा संदिग्ध उद्देश्यों के लिए 28.46 करोड़ रुपये और प्राप्त हुए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह धन भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी गौतम नवलखा सहित विभिन्न लोगों को पहुंचाया गया। उन्होंने दावा किया कि यह भारत विरोधी भावना भड़काने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने और विदेशी ताकतों के लिए दुष्प्रचार करने की कीमत थी। उन्होंने दावा किया, भारत विरोधी ताकतें विदेशी ताकतों के साथ मिल कर यह कर रही हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि पोर्टल ने भारत की प्रतिष्ठा कम करने के लिए एक मीडिया हाउस का चोला ओढ़ा।

 

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य धारा के कुछ नेता और विदेशी ताकतें तथा इस तरह के कुछ पोर्टल सुनियोजित तरीके से एक गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं।  पात्रा ने दावा किया कि जब कभी देश में कोई अच्छी चीज होती है, चाहे वह कोविड टीकाकरण नीति हो या सेंट्रल विस्टा परियोजना हो, कुछ लोग इसे निशाना बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घटनाएं भारत की प्रतिष्ठा कम करने के लिए इस तरह के अभियानों के पीछे विदेशों से धन प्राप्त होने और विदेशी साचिश की भूमिका को उजागर करते हैं। पात्रा ने कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना को अदालतों से सहमति मिल गई है लेकिन कुछ लोग भारत की प्रतिष्ठा कम करने में अब तक लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...