back to top

शहर में डेंगू से एक और मौत, 29 संक्रमित

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू का बढ़ता संक्रमण अब जानलेवा हो गया है। बीते चौबीस घंटों के दौरान एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही डेंगू की बढ़ती रफ्तार की चपेट में 29 और लोग आ गये।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात जिस डेंगू संक्रमित 30 वर्षीय मुकेश उर्फ मोनू युवक की मौत हुई है, वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा था। हाइडिल सरोजनीनगर के रहने वाले मुकेश को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। तबीयत में सुधार न होने पर परिजनों ने पहले नजदीकी अस्पताल से इलाज कराया मगर कोई फायदा न हुआ। जांच करायी तो डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तीन दिन पहले बजरंग हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां पर एक दिन मरीज भर्ती रहा।

परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे टीएस मिश्रा कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर मरीज दिन तक भर्ती रहा। उसकी प्लेटलेट्स लगातार गिरती जा रही थी। डॉक्टरों ने प्लेटलेट्स चढ़ाई मगर खास राहत नहीं मिली। शुक्रवार देर रात हालत बेहद गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि टीएस मिश्रा कॉलेज से मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेज मंगाकर मरीज की मौत का आडिट कराया जायेगा।

वहीं शहर में शनिवार को बढ़ते डेंगू के संक्रमण ने 29 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें चन्दरनगर में 5, अलीगंज, सरोजनीनगर व एनके रोड 4-4, इन्दिरानगर, टूडियागंज व चिनहट में 3-3, सिल्वर जुबली 2 और मोहनलालगंज में 1 मरीज की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सीएमओ का कहना है कि टीमों ने 1197 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 4 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

नगर मलेरिया इकाई व जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने कैनाल कालोनी, अम्बेडकर गढी कनौरा, मनकमेश्वर मन्दिर बन्धे पर, ग्वारी गॉव गोमतीनगर, मिलन पूडी भण्डार आलमबाग तालकटोरा रोड, नैपियर कालोनी पार्ट-1 जोन-6 आफिस, सुग्गामऊ गॉव नियर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुशान्त गोल्फ सिटी मेन गेट के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...