back to top

डेंगू से एक और मौत, 37 संक्रमित

बंथरा में एक सप्ताह में डेंगू से तीसरी मौत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का जानलेवा होता जा रहा है। गुरूवार को बंथरा में इससे पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गयी। बंथरा में एक सप्ताह के अंदर डेंगू से तीसरी मौत है। वहीं बीते चौबीस घंटों के दौरान 37 और लोग डेंगू संक्रमित हो गये।

बंथरा निवासी 40 वर्षीय नाजनीन को बीते दस दिनों से बुखार आ रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां डेंगू व बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इससे ग्रसित लोग मौत की गिरफ्त में भी आने लगे हैं। बीते शुक्रवार और रविवार को भी यहां बुखार पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ विभाग लापरवाह है।

स्थिति यह है कि क्षेत्र में कई लोग बुखार से ग्रसित हैं। लोगों का कहना है कि सीएचसी पर भी इलाज के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने स्तर पर भी संक्रमितों के घरों व आसपास जांच नहीं कर रही है। इससे संक्रमण और फैलता जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकरी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि डेंगू या किस कारण मौत हुई, यह डेथ आॅडिट के बाद ही कहा जा सकता है। सीएचसी पर दवा व इलाज के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।

वहीं शहर में गुरूवार को 37 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस दौरान चिनहट में 5, इन्दिरानगर, अलीगंज, एनके रोड, सिल्वर जुबली, सरोजनीनगर, व चन्दरनगर में 4-4, ऐशबाग, टूडियागंज व चिनहट में 2-2, बीकेटी व मलिहाबाद में 1-1 मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1490 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 6 लोगों को नोटिस जारी किया गया। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के उदयगंज मस्जिद, जलालपुर फाटक राजाजीपुरम, फैजुल्लागंज पीएचसी, डिगडिगा गॉव, इको गार्डेन नियर रैन बसेरा, कश्मीरी मोहल्ला पीएचसी, इन्दिरानगर सीएचसी, उसरी चैराहा गेट न-3 व स्मृति उपवन आशियाना के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग करायी।

नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा डेंगू प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि घर के आस-पास पानी न इकट्ठा होने दें, फ्रिज और गमलों की ट्रे, पुराने टायर और बर्तन और कूलर की नियमित सफाई करें और अच्छे से सूखने पर इस्तेमाल करें।

यदि कहीं पानी इकट्ठा हो जाए तो मिट्टी के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। खिड़की और दरवाजों में जाली लगवाएं और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यह जरूर ध्यान रहे कि बुखार होने पर खुद से कोई इलाज न करें। उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जायें। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। ज्यादातर डेंगू मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सभी बुखार पीड़ितों की डेंगू, मलेरिया समेत दूसरी जांच के आदेश दिए हैं। लक्षणों के आधार पर दवाएं दी जा रही हैं। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं रखा दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...