back to top

अंकिता ने दुबई में आईटीएफ युगल खिताब जीता

दुबई। भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने यहां कैटरीन गोर्गाेद्जे के साथ मिलकर अल हबटूर ट्राफी अपने नाम की जो उनका कोविड-19 महामारी से प्रभावित 2020 सत्र में तीसरा युगल खिताब है। भारत और जार्जिया की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार को 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में स्पेन की अलियोना बोलसोवा जादोइनोव और स्लोवाकिया की काजा जुवान की जोड़ी पर 6-4 3-6 10-6 से जीत हासिल की।

अंकिता ने कहा कि एकल सर्किट की सफलता की तुलना नहीं की जा सकती लेकिन युगल ड्रा की अहमियत भी कम नहीं है। उन्होंने कहा, युगल से मुझे हमेशा एकल में मदद मिली है। मैंने करियर में युगल में अच्छा करने के बाद हमेशा ही एकल में अच्छा किया है। आपको अच्छे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने और खेलने का मौका मिलता है।

अंकिता का यह सत्र का चौथा युगल फाइनल था लेकिन यह कैलेंडर की सबसे बड़ी ट्राफी थी क्योंकि इससे पहले उन्होंने जो दो खिताब जीते थे वो 25,000 डॉलर स्तर के थे। इस साल फरवरी में अंकिता ने तीन फाइनल में प्रवेश किया जिसमें से उन्होंने बिबियाने शूफ्स के साथ थाईलैंड के नोंथाबुरी में लगातार खिताब जीते थे और जोधपुर में हमवतन स्नेहल माने के साथ उप विजेता रही थीं। सत्ताईस वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि लंबे ब्रेक के बाद सर्किट में वापसी करना राहत देने वाला है।

उन्होंने कहा, यह सचमुच अच्छा है कि मैं फिर से यात्रा कर पा रही हूं। मैं घर पर शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग कर रही थी। यूरोप में सब चीजें खुल गई थी और उनके खिलाड़ियों ने दो महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। पिछले तीन महीनों में अंकिता को यूएस सर्किट पर खेलने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, मैं ज्यादातर हार्डकोर्ट पर खेली हूं और इस बार मुझे अमेरिका में काफी खेलने का मौका मिला। शुक्र है कि मेरे पास कोच हेमंत बेंद्रे के मित्र शिरीष देशापांडे मदद के लिए मौजूद थे। वह वहां काफी समय से कोच हैं। कोई आपके मैच देखे और फीडबैक दे तो यह काफी अच्छा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...