back to top

स्कूल के दिनों में दिल दे बैठीं थीं आम्रपाली दुबे

नई दिल्‍ली। भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहा जाता है। यही वजह है कि उन्हें और उनकी फिल्म्स को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दरअसल, आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल की दुनिया से की थी। उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ अपनी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ 2.0 से डेब्यू किया था। आज वह भोजपुरी सिनेमी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में नंबर 1 रैंक पर हैं। जिसके बाद उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में काम करने का साथ साथ दोनों की दोस्ती भी बढ़ने लगी। माना जाता है कि ये जोड़ी एक-दूसरे को डेट कर रही है। लेकिन आम्रपाली का पहला प्यार उन्हें स्कूल के दिनों में ही मिल गया था। जिसे वह आज तक नहीं भूल नहीं पाईं हैं। जानिए कब और कैसे आम्रपाली अपना दिल दे बैठीं।

 

 

आम्रपाली ने खुलासा किया था कि वह स्कूल के दिनों में ही एक लड़के से प्यार करने लगी थीं। इतना ही नहीं वह उससे शादी करना चाहती थीं। दोनों एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। जिस साल वह स्कूल में आया तब से ही आम्रपाली उस लड़के को पसंद करने लगी थीं। आम्रपाली को जब प्यार हुआ तो वह चौथी क्लास में थीं और उस लड़के से बड़े होकर शादी करना चाहती थीं। लेकिन गर्मियों की छुट्टियों में वह अपने मामा के घर चली गई। लेकिन जब उनका पांचवी क्लास में एडमिशन हुआ तो वह लड़का उनकी क्लास में नहीं था। जिसके बाद उन्हें अकेलापल महसूस होता था। खासकर बारिश के समय उन्हें उस लड़के की बहुत याद आती थी। आज भी बारिश उन्हें उनका पहला प्यार याद दिला देती है। हालांकि वह लड़का आज भी उनका दोस्त हैं। आम्रपाली दुबे भविष्य में लव मैरेज करना चाहती हैं। अक्सर उनसे उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए जाते हैं तो बस वह यहीं कहती हैं कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उनका खुलकर नाम नहीं लेतीं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...