back to top

धर्मेंद्र का हालचाल लेने खुद गाड़ी चलाकर उनके घर पहुंचे अमिताभ बच्चन,लोग बोले- असली जय और वीरू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अब स्थिर है। ऐसे में उनके परिवार वाले उन्हें घर ले गए हैं। सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि अब धर्मेंद्र की देखरेख घर पर ही होगी। इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने लोग उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने दोस्त का हालचाल लेने पहुंचे हैं।

यह मुलाकात इसलिए भी खास बन गई क्योंकि बिग बी अपनी लग्जरी गाड़ी खुद ड्राइव करके धर्मेन्द्र के पास पहुंचे हैं। आमतौर पर वह अपनी सिक्योरिटी और ड्राइवर के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका दोस्त अस्पताल से वापस आ गया है वह बिना सिक्योरिटी और ड्राइवर के उनके पास पहुंच गए।

कैमरे में कैद इस लम्हे ने लोगों का दिल जीत लिया। लोग बोले, स्टारडम और उम्र की परवाह किए बिना ‘शोले’ के ‘जय और वीरू’ की दोस्ती आज भी उतनी ही गहरी और अटूट है। यहां देखिए वीडियो।

अमिताभ बच्चन के अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के क्रिएटर असित कुमार मोदी और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल गए थे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...