back to top

अमिताभ बच्चन ने नीना गुप्ता से जुड़ा 6,40,000 रुपये का सवाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज रियलिटी शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) के सीजन 13 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट्स अपने ज्ञान के दम पर किस्मत आजमाते हैं। केबीसी 13 में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेट्स से हर तरह के सवाल करते हैं। वहीं, केबीसी 13 में उन्होंने अभिनेत्री नीना गुप्ता से जुड़ा सवाल किया है, जिसका सही जवाब देकर कंटेस्टेंट ने 6,40,000 रुपये जीते हैं।

 

 

केबीसी 13 में हाल ही में उत्तराखंड की डॉ. नेहा बथला पहुंचीं। इस शो में पहुंचकर उन्होंने अमिताभ बच्चन के कई सवालों के जवाब दिए। बिग बी ने नेहा बथला से नीना गुप्ता से जुड़ा 6,40,000 रुपये का सवाल पूछा जिसका नेहा बथला ने सही जवाब दिया। अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि साल 2021 में रिलीज हुई नीना गुप्ता की आत्मकथा का क्या काम है ?

इस सवाल के विकल्प थे-

A) सच का सामना

B) सच और झूठ

C) सच के सिवा कुछ भी नहीं

D) सच कहूं तो

इस सवाल का सही जवाब विकल्प D यानी सच कहूं तो है। जिसका नेहा बथला ने सही जवाब दिया और 6,40,000 रुपये की रकम अपने नाम की। वहीं आपको बता दें कि लोगों को लखपति और करोड़पति बनाने वाले वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को जल्द ही अपना पहला करोड़पति मिल सकता है, वह भी एक महिला। केबीसी का 13वां सीजन 23 अगस्त से ही शुरू हुआ है और हाल ही में सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें एक महिला 1 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचती दिख रही हैं और काबिल-ए-तारीफ बात यह है कि यह महिला दृष्टिहीन हैं, जो इतनी जबरदस्त खेली हैं कि 1 करोड़ तक पहुंच गईं।

प्रोमो में अमिताभ बच्चन, हिमानी बुंदेला नाम की महिला के साथ स्टेज पर एंट्री करते दिख रहे हैं। इस दौरान बिग बी ने महिला के हाथ पकड़ रखा है, जो कि थोड़ा चौंकाना वाला है, क्योंकि कोविड गाइडलाइन्स को देखते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को बिग बी के हाथ और पैर छूने की अनुमति नहीं है। लेकिन अमिताभ खुद महिला का हाथ पड़कर स्टेज पर आते दिख रहे हैं और हिमानी को पानी देते हैं।  इसके बाद बिग बी बताते हैं हिमानी जी दृष्टिहीन हैं और फिर प्रोमो में अमिताभ सीधे 1 करोड़ रुपए का प्रश्न पूछते दिख रहे हैं। हालांकि, वो सवाल क्या है और क्या हिमानी 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगी ये प्रोमो में नहीं दिखाया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...