back to top

अमिताभ, अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर, गहन चिकित्सा की जरूरत नहीं

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर है। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि ए दोनों नानावती अस्पताल के पृथक-वास केंद्र में हैं। इन दोनों ने ट्विटर पर 11 जुलाई को संक्रमण होने की पुष्टि की थी।

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ये दोनों पृथक वॉर्ड में हैं और इनकी हालत स्थिर है। मौजूदा समय में इन्हें गहन इलाज की जरूरत नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हैं। उन्हें इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है। रविवार को अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की 46 वर्षीय बहू ऐश्वर्या राय और उनकी पोती आराध्या भी संक्रमित पाई गईं।

अभिषेक ने रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि ट्विटर पर की और बताया कि वे दोनों घर में ही पृथक-वास में रहेंगे। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दे देते हैं। रविवार को 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके हृदय की गहराई को छू गए।

अमिताभ ने लिखा, आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूँ। सभी को धन्यवाद। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 1,263 नए मामले सामने आने के बाद महानगर में कुल संक्रमितों की संख्या 92,720 हो गई।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...