back to top

अमित शाह बोले-स्वदेशी वस्तुएं खरीदने से भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था

गांधीनगर । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने देशवासियों का आह्वान किया है कि वे घर पर एक भी विदेशी वस्तु खरीद कर न ले जाएं। उन्होंने कहा कि अगर देशवासी सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं खरीदनी शुरू कर दें तो भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकता। शाह ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी में खाद्य वस्तुओं पर कर हटा दिया है और किसानों की सभी वस्तुओं पर कर आधा कर दिया है। वह मंगलवार रात गुजरात के गांधी नगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले शाह ने गांधीनगर जिले के कलोल स्थित भारतमाता टाउनहॉल में 144 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने मौजूद जनसमूह से कहा, ”एक सांसद के रूप में कलोल को उतना समय नहीं दे पाता। लेकिन मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मेरे 10 साल पूरे होते ही आप सबको हिसाब-किताब करने का पूरा हक है।

इन 10 वर्षों में यदि देशभर के सभी संसदीय क्षेत्रों में सबसे अधिक विकास कार्य कहीं हुए होंगे, तो हमारे गांधीनगर में हुए होंगे। इसकी जिम्मेदारी मेरी और मेरे साथियों की है।दीपावली हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने फिर एक बार स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोगी बनने की अपील की। कार्यक्रम में गांधी नगर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिलभाई पटेल, गांधीनगर दक्षिण के विधायक अल्पेशभाई ठाकोर, अमूल के चेयरमैन अशोकभाई चौधरी, गांधीनगर कलेक्टर मेहुल के. दवे आदि मौजूद रहे।

कलोल नगरपालिका की बदलेगी सूरतशाह ने कलोल नगरपालिका क्षेत्र के लिए लगभग 53 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 35 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 11 करोड़ रुपये की लागत से ज्योतेश्वर तालाब का निर्माण, और एक रैन बसेरा शामिल है। इसके अलावा, सफाई उपकरण और विभिन्न बोरवेल के काम पूरे हो चुके हैं और आज उनका लोकार्पण हुआ है। साथ ही, स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री विकास योजना और एयूडीए अनुदान के अंतर्गत 91 करोड़ रुपये की लागत से कई अन्य कार्य शुरू किए गए।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2029 तक कलोल को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के समन्वय के साथ एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की योजना तैयार की गई है। कलोल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 350 बिस्तरों वाला एक विशाल अस्पताल बनाने की शुरुआत हो चुकी है। यह दो साल में तैयार हो जाएगा। इस अस्पताल में विश्वस्तरीय उपकरण और सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से भी बेहतर होगी। आयुष्मान भारत कार्ड और गुजरात सरकार के कार्ड के तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस अस्पताल में संभव होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...