back to top

अमित शाह ने की कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका की मंगलवार को सराहना की और कहा कि पुलिस बल राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से पुलिस बल निबटा और शहर में शांति कायम कर सका।

शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा, उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा से निबटना हो, कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद घोषित लॉकडाउन हो या प्रवासी कामगारों का आवागमन हो, दिल्ली पुलिस ने लोगों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पर अनेक जिम्मेदारियां हैं मसलन राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री का आवास, अनेक देशों के दूतावास, कई महत्वपूर्ण संगठनों के मुख्यालय, विज्ञान केंद्र समेत अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान उसके अधीन आते हैं।

शाह ने गुमशुदा बच्चों को उनके अभिभावकों से पुन: मिलाने की दिल्ली पुलिस की पहल की भी सराहना की और कहा कि ऐसे कदम मानवता की सेवा हैं। गृह मंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली में अपराध तथा अपराधियों पर करीब से नजर रखने और कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के इन सीसीटीवी नेटवर्कों को रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...