back to top

अमित शाह ने गांधीनगर में कोरोना की स्थिति का जाना हाल

अहमदाबाद (गुजरात)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में कोविड-19 संबंधी हालात की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक की। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की गई बैठक में गांधीनगर के जिलाधिकारी कुलदीप आर्य, जिला विकास अधिकारी शालिनी दुहान और गांधीनगर नगरपालिका आयुक्त रतनकंवर गढ़विचारन भी शामिल हुए।

आर्य ने बैठक के बाद बताया कि शाह ने मुख्य रूप से कोरोना वायरस संबंधी ताजा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संक्रमण और इसे रोकने के लिए गांधीनगर प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा,शाह ने हमसे कहा कि यदि हमें संक्रमण से निपटने को लेकर किसी भी प्रकार की परिवहन संबंधी सहायता या इंजेक्शन, टीकों, जांच किट या नई स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं की आवश्यकता है, तो हम उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने हमसे उन लोगों की त्वरित जांच करने को कहा,जिनके संक्रमित होने का संदेह है।

आर्य ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं के समय पर एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और हमसे कहा कि वह समय-समय पर इसकी समीक्षा करेंगे। शाह ने अधिकारियों से सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में चुने गए पांच गांवों का दौरा करने और उनके समग्र विकास की योजना तैयार करने को कहा। आर्य ने बताया कि जिले में संक्रमण के अब तक 934 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 590 मामले गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...