back to top

अमेरिका : अब आरोपी की गर्दन नहीं पकड़ सकेगी मिनेपोलिस पुलिस

वाशिंगटन। अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अब मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर की पुलिस किसी आरोपी को गर्दन से नहीं पकड़ सकेगी। इस पर बैन लगा दिया गया है। फ्लॉयड की मौत उनकी गर्दन पर पुलिस अफसर के घुटने से पड़े दबाव की वजह से ही हुई थी। जॉर्ज मिनेपोलिस शहर के ही रहने वाले थे। यहां के मेयर जैकब फ्रे ने कहा- हमें सुधारों की सख्त जरूरत है।

इस बीच, जॉर्ज की 6 साल की बेटी गियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पूर्व एनबीए प्लेयर स्टीफन जैक्सन के कंधे पर बैठी नजर आ रही है। जैक्सन जॉर्ज के करीबी दोस्त हैं। वीडियो मिनेपोलिस में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान का है। इसमें गियाना कहती है- मेरे पापा (डैडी) ने दुनिया बदल दी। जैक्सन इसका समर्थन करते हैं।

लंदन में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते लोग

बहरहाल, अमेरिका में जॉर्ज को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन जारी हैं। यहां कुछ तस्वीरें…. । लेकिन, उससे पहले नन्हीं गियाना का यह दिल छू लेने वाला वीडियो। जिसमें वो कहती है- पापा ने दुनिया बदल दी। शहर में इस बात पर सहमति बनी है कि पुलिस ऐसी कार्रवाई नहीं कर सकती जिससे किसी का दम घुटता हो और किसी अधिकारी द्वारा अनधिकृत बल प्रयोग की बात सामने आने पर दूसरे अधिकारी हस्तक्षेप कर सकते हैं।

ये बदलाव शहर और राज्य के अधिकारियों के बीच करार का हिस्सा है जिन्होंने फ्लॉयड की मौत के मामले में नागरिक अधिकार जांच शुरू की थी। सिटी काउंसिल द्वारा समझौते को मंजूर किये जाने की संभावना है, जो अदालत में मान्य होगा। देश में करीब पांच दशक में हुए सबसे बड़े स्तर का प्रदर्शन देशभर में ग्यारहवें दिन भी जारी है।

इनमें अब उग्रता के बजाय बदलाव के लिए शांतिपूर्ण मुहिम की ओर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसे सतत बनाये रखा जा रहा है। मिनियेपोलिस से लेकर उत्तर कैरोलिना तक फ्लॉयड की याद में शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें परिवार के सदस्य और अन्य लोग श्रद्धांजलि देंगे। विश्वविद्यालय की छात्रा जोसिया रोएबक ने भरोसा जताया कि आंदोलन चलता रहेगा।

शुक्रवार को अटलांटा उपनगर में प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके 100 लोगों को इकट्ठा करने वाली जोसिया ने कहा, एक बार शुरुआत होने के बाद ये रोजाना दिखेंगे। मैं चाहती हूं कि अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व ठीक तरह से किया जाए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...