back to top

अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से हटने के फैसले से संयुक्त राष्ट्र को कराया अवगत

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से सभी संबंध तोड़ते हुए इस वैश्विक स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के बाहर होने के अपने फैसले से संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से अवगत करा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संगठन को आर्थिक मदद रोकने की घोषणा अप्रैल मध्य में की थी और डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के बाहर होने की अपनी मंशा भी मई में स्पष्ट रूप से जाहिर कर दी थी।

साथ ही उन्होंने कहा था, यह (डब्ल्यूएचओ बार-बार) अनुरोध किए गए और बहुत जरूरी सुधार करने में विफल रहा है। अमेरिका ने पिछले साल चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस महामारी को लेकर डब्ल्यूएचओ पर चीन का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि स्वास्थ्य संगठन ने विश्व को गुमराह किया, जिस कारण से दुनिया भर में पांच लाख लोगों की मौत हुई। इनमें से 1,30,000 मौत अकेले अमेरिका में हुई।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मई में कहा था, चीन का विश्व स्वास्थ्य संगठन पर पूर्ण नियंत्रण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की उत्पत्ति को ढंकने की कोशिश की है। ट्रंप प्रशासन द्वारा संबंधों की समीक्षा शुरू करने के बाद अमेरिका ने अप्रैल में ही डब्ल्यूएचओ को धन आवंटित करना बंद कर दिया था। इसके एक महीने बाद राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ संबंध समाप्त करने की घोषणा की थी।

अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सबसे अधिक, प्रति वर्ष 45 करोड़ डॉलर से भी अधिक धन देता है, जबकि चीन का योगदान अमेरिका के योगदान के करीब 10वें हिस्से के बराबर है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा, मैं कह सकता हूं कि छह जुलाई 2020 को अमेरिका ने, महासचिव को विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने की जानकारी दी, जो छह जुलाई 2021 से प्रभावी होगा।

दुजारिक ने कहा कि महासचिव, डब्ल्यूएचओ के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि संगठन से हटने की सभी शर्तें पूरी की गईं या नहीं। संसद की विदेश संबंध समिति पर शीर्ष डेमोक्रेट, सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने ट्वीट किया कि कांग्रेस को अधिसूचना प्राप्त हुई है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को आधिकारिक रूप से हटा लिया है। अमेरिका 21 जून, 1948 से डब्ल्यूएचओ के संविधान में एक पक्षकार है।

इसकी भागीदारी को विश्व स्वास्थ्य सभा ने अमेरिका की ओर से निर्धारित कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किया था, जिसमें उसके वैश्विक संगठन से हटने की संभावना भी शामिल थी। इन शर्तों में एक साल का नोटिस देना भी शामिल था, जिसका अर्थ है कि संगठन से हटना अगले साल छह जुलाई तक तक प्रभावी नहीं होगा। इससे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के बाद नई सरकार ट्रंप प्रशासन के फैसले को पलट सकती है।

ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति बनने के पहले ही दिन मैं (अमेरिका) फिर से डब्ल्यूएचओ में शामिल हो जाउंगा और वैश्विक मंच पर हमारे (अमेरिका के) नेतृत्व को बहाल करुंगा। प्रतिनिधि सभा की डेमोक्रेटिक अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने डब्ल्यूएचओ से हटने के कदम को बेवकूफी भरा करार दिया है। ट्रंप प्रशासन के फैसले की कई सांसदों ने आलोचना की है और इसे एक खराब नीति भी बताया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...