back to top

कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा कंपनी के साथ काम कर रहा है अमेरिका

वाशिंगटन। चीन में कहर बरपा रहे नोवेल कोरोना वायरस के इलाज के लिए अमेरिका एक दवा कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें वह दवा की ऐसी किस्म का इस्तेमाल कर रहा है जिसने इबोला के मरीजों में जीवित रहने की दर को बढ़ाया था।

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) तथा दवा कंपनी रिजेनेरोन के बीच साझेदारी से इस संक्रमण से लड़ने के लिए मोनोक्लोनल प्रतिरक्षा दवाई विकसित की जाएगी। यह एंटीरेट्रोवायरल तथा फ्लू की दवाइयों के इलाज की तरह होगा। एंटीरेट्रोवायरल का इस्तेमाल एचआईवी संक्रमण के इलाज में किया जाता है।

कोरोना वायरस से चीन में करीब 500 लोगों की मौत हो चुकी है। एचएचएस के एक अधिकारी रिक ब्राइट ने कहा, सामने आ रही संक्रामक बीमारियों से हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तौर पर रिजेनेरोन के साथ काम करने से हम नए वैश्विक स्वास्थ्य खतरों का तेजी से इलाज ढूंढ सकते हैं। हम रिजेनेरोन के साथ 2014 से काम कर रहे हैं।

लोगों को आवश्यक पृथक निगरानी में रहना होगा

चीन से हांगकांग आने वाले सभी लोगों को शनिवार से दो सप्ताह तक जरूरी अलग निगरानी में रहना होगा। घातक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लाम ने बुधवार को इन कदमों की घोषणा की।

लाम ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी कि इन कदमों को किस तरह लागू किया जाएगा लेकिन उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इस बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। लाम ने कहा, ये कवायद कठोर हैं। लेकिन मेरा मानना है कि जब हम आठ फरवरी से आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के लिए अलग रखेंगे तो इससे आने वालों की संख्या घटेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...