back to top

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिका ने किया हमला, 70 से ज्यादा लोगों की मौत, 171 घायल

दुबई। यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक अहम तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रास ईसा बंदरगाह पर रात में अमेरिकी हवाई हमले के बाद टैंकर ट्रक जलते हुए मलबे में तब्दील हो गए।

यह बंदरगाहईंधन की आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है और यही से यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों को ईंधन पहुंचता है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि हमले में कम से कम 74 लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। उन्होंने अपने समाचार चैनल पर हमले के बाद की घटनाओं का ग्राफिक फुटेज दिखाया, जिसमें बंदरगाह पर लाशें बिखरी हुई थीं और टैंकर ट्रक टूटे हुए थे। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से अनुचित करार दिया।

अमेरिकी हवाई हमलों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की घटना अमेरिका की ओर से विद्रोहियों के खिलाफ हमले तेज किए जाने के संकेत देते हैं। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच रोम में बातचीत होनी है। ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों की ओर से लाल सागर में जहाजों पर हमले किए जाने के बाद अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर हमले शुरू किए थे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...