back to top

अमेरिका और सहयोगी देशों ने इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच तत्काल संघर्ष विराम का किया आह्वान

न्यूयॉर्क। अमेरिका, फ्रांस तथा उनके अन्य सहयोगियों ने इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर वार्ताओं के लिए तत्काल 21 दिन के संघर्ष विराम का आह्वान किया है। लेबनान में हालिया दिनों में दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बुधवार को जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि हालिया लड़ाई अस्वीकार्य है और यह क्षेत्र में व्यापक रूप ले सकती है।

वक्तव्य में कहा गया है, हम कूटनीति को जगह देने के लिए लेबनान-इजराइल सीमा पर तत्काल 21 दिन के संघर्ष विराम का आह्वान करते हैं। हम इजराइल और लेबनान की सरकारों समेत सभी पक्षों से तत्काल संघर्ष विराम का समर्थन करने की अपील करते हैं। हालांकि इस अपील पर इजराइल या लेबनान सरकार और हिज्बुल्ला की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्ष संघर्ष विराम की अपील से अवगत हैं और आगामी कुछ घंटों में अपनी बात रखेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष विराम की प्रक्रिया में हिज्बुल्ला को शामिल नहीं किया जाएगा बल्कि उनका मानना है कि लेबनान की सरकार हिज्बुल्ला से बात करेगी। यह संघर्ष विराम केवल इजराइल-लेबनान सीमा पर लागू होगा। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे तीन सप्ताह तक लड़ाई रुकवाकर संघर्ष विराम को लेकर रुकी हुई वार्ता फिर से शुरू कराने का प्रयास करेंगे। संघर्ष विराम का आह्वान करने वालों में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...