back to top

परीक्षा की शुचिता पर घात

एक बार फिर प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं को सॉल्वर गैंग ने भेद कर सनसनी फैला दी है। नीट, जेईई, रेलवे, पुलिस, जैसी तमाम भर्तियों एवं प्रवेश परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थियों के जरिये परीक्षा पास कराने का खेल बहुत पुराना है। यूपी और बिहार में कई बार ऐसे सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हो चुका है जो नौकरी एवं दाखिले के लिए होनी वाली परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेते थे।

सॉल्वर गिरोहों की सक्रियता के कारण परीक्षाओं में कई सुधारात्मक उपाय भी लागू किये गये ताकि इनको कोई भेद न पाये, लेकिन सॉल्वर गिरोह के लोग भी दिन-रात इसी रिसर्च में लगे रहते हैं कि कोई ऐसी कमी उनके हाथ लग जाये जिसके सहारे सुरक्षा उपायों को भेद कर डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने में सफल हो जायें। कानपुर पुलिस ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करके कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

चिंताजनक बात यह है कि इनमें लखनऊ एवं कानपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल कालेज के दो चिकित्सक भी हैं। पुलिस के मुताबिक कानपुर में एक प्रमुख कोचिंग एरिया में सॉल्वर गैंग का पूरा नेटवर्क है जो आठ-दस लाख रुपये लेकर नीट की परीक्षा पास कराने का ठेका लेता है। कोचिंग के आसपास फैले इनके नेटवर्क ऐसे छात्रों को खोजते रहते हैं जो पैसे देकर सॉल्वर के जरिये परीक्षा पास करना चाहते हैं।

नीट के फार्म भरने से पहले ही प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों और सॉल्वर के बीच सौदा तय हो जाता है। इसके बाद फार्म भरते समय जो फोटो लगाते हैं उसको फोटो फोटो शॉप के जरिये सॉल्वर एवं अभ्यर्थी के फोटो को मिक्स करके बनाया जाता है ताकि परीक्षा के समय कोई पकड़ न सके। परीक्षार्थी के आधार कार्ड नंबर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया जाता है और इस तरह सॉल्वर गैंग डमी अभ्यर्थियों के जरिये नीट की परीक्षाओं को भेदने में सफल हो जाता है।

नीट प्रवेश परीक्षा देश भर के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा को भेदकर सॉल्वर गैंग न सिर्फ ऐसे लोगों को प्रवेश दिलाते हैं जो डाक्टर बनने के योग्य नहीं हैं बल्कि इस परीक्षा को लेकर लाखों छात्रों का विश्वास भी तोड़ते हैं। यह जघन्य अपराध है लेकिन दुखद बात यह है कि इसमें वे लोग शामिल हैं तो बहुत ही तेज दिमाग के हैं। इनसे निपटना बड़ी चुनौती है।

परीक्षा कराने वाली एजेंजियों को भी लगातार परीक्षाओं को फुलप्रूफ बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। देखा यह गया है कि जब परीक्षाओं की खामियों का लाभ उठाकर इसको भेदने की घटना सामने आती है तो कमियों को दुरुस्त करने के लिए कुछ उपाय किये जाते हैं। जबकि पहले से ही यह मानकर चलना चाहिए कि प्रतिष्ठित परीक्षाओं को भेदने के लिए तमाम लोग खुराफात में लगे रहते हैं।

अगर कोई भी मौका मिला तो जो लोग परीक्षाओं को भेदने में लगे रहते हैं वे मौका छोड़ेंगे नहीं। नीट एवं यूपी कैटेट की परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के जरिये प्रवेश दिलाने की घटना बहुत चिंताजनक है। इस साल की परीक्षा हो चुकी है लेकिन चार महीने बाद फिर से नीट एवं जेईई की परीक्षाएं होंगी। इसलिए एनटीए को सुरक्षा के और उपाय करने चाहिए।

RELATED ARTICLES

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...