back to top

राजदूत संधू ने ओवल कार्यालय में ट्रम्प को सौंपा परिचय पत्र

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को व्हाइट हाउस स्थित उनके ओवल कार्यालय में अपना परिचय पत्र सौंपा। ओवल कार्यालय में गुरुवार को परिचय पत्र सौंपे जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने संधू का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर जिम्मेदारियां निभाने में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच कई बार हुई वार्ताओं को याद किया। बयान में कहा गया है कि संधू ने ट्रम्प और प्रथम महिला का भारत के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति की ओर से अभिवादन किया। संधू ने कहा कि पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति की सोच एवं मार्गदर्शन से भारत एवं अमेरिका के रणनीतिक संबंध और मजबूत हुए हैं।

मीडिया में जारी बयान में कहा गया कि भारतीय राजदूत ने भारत एवं अमेरिका के बीच उस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्घता जाहिर की, जो आपसी विश्वास एवं मित्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। दक्षिण एवं मध्य एशिया के मामलों के लिए अमेरिका की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, अमेरिका के भारत के नए राजदूत तरनजीत सिंह संधू का स्वागत है।

राजदूत संधू भारत एवं अमेरिका के संबंधों के मजबूत समर्थक हैं। उनका पुराना रिकॉर्ड और विशाल अनुभव हमारी साझेदारी के भविष्य के लिए लाभकारी होगा। वाशिंगटन में फिर से स्वागत है। इसके जवाब में संधू ने ट्वीट किया, धन्यवाद एलिस वेल्स। भारत एवं अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे।

उन्होंने हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लिया है, जिन्हें हाल में विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस हाई प्रोफाइल पद पर उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब भारत-अमेरिका के बीच सामरिक भागीदारी बढ़ रही है और अमेरिका द्वारा ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। साथ ही भारत और अमेरिका के अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत की संभावित यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं।

कोलंबो में उच्चायुक्त रहने से पहले संधू वॉशिंगटन डी.सी. में जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक भारतीय दूतावास के उप प्रमुख थे। वह फ्रैंकफर्ट में सितम्बर 2011 से जुलाई 2013 तक महावाणिज्य दूत रहे और विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) रहे। 30 वर्षों के करियर में संधू न्यूयॉर्क में जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक स्थाई मिशन में पदस्थ थे।

उन्होंने पूर्व सोवियत संघ (रूस) में काम किया और यूएसएसआर के विघटन के बाद उन्हें यूक्रेन में नया दूतावास खोलने के लिए भेजा गया था। संधू की पत्नी रीनत संधू भी इटली में भारत की राजदूत हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...