back to top

अंबानी सुरक्षा मामला : एनआईए ने महंगी बाइक की जब्त

मुंबई। एनआईए ने एक महंगी बाइक बरामद की है जिसके बारे में संदेह है कि यह उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी बरामदगी से जुड़े मामले में गिरफ्तार सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की एक कथित महिला सहयोगी के नाम पर पंजीकृत है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी बाइक को एक टेम्पो के जरिए दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय लेकर आए।

सूत्रों ने बताया कि निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे की कथित महिला सहयोगी से एनआईए ने शुक्रवार को पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को मीरा रोड इलाके में एक फ्लैट की जांच की थी जिस पर महिला का कब्जा था। एनआईए को संदेह है कि 25 फरवरी को अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक एसयूवी मिलने के पहले, महिला 16 फरवरी को वाजे के साथ शहर के एक होटल में गई थी।

अंबानी के आवास के पास मिली एसयूवी में जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं। एनआईए ने पूर्व में वाजे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आठ महंगी गाडय़िां जब्त की थीं। वाजे को मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। अंबानी के आवास के पास विस्फोटक वाली कार मिलने के पहले एसयूवी हिरन के पास थी। हिरन ठाणे में पांच मार्च को मृत मिले थे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...