back to top

कलामंडपम के मंच पर दिखा ओड़िसी नृत्य का अद्भुत रूप

विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में किया गया
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय,लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में ओड़िसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ सृष्टि धवन, विभागाध्यक्ष नृत्य एवं तालवाद्य डॉ रुचि खरे,वरिष्ठ नृत्य गुरु पंडित राममोहन महाराज स्पीक मैके के उत्तर प्रदेश राज्य के कोआॅर्डिनेटर डॉ एच सी पालीवाल एवं ओडिसी नृत्यांगना एवं गुरु पद्मश्री गीता महालिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया । विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. सृष्टि धवन ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी कलाकारों का आभार प्रकट किया ।
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय,लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में सुविख्यात नृत्यांगना विदुषी गीता महालिक पद्मश्री एवं एस एन ए अवॉर्ड से सम्मानित ने कार्यक्रम का आरम्भ मंगलाचरण से प्रारंभ करके पुष्पांजलि उड़िया अभिनय जिसमें राधा कृष्ण के प्रेम का सुंदर प्रस्तुतीकरण के साथ सूरदास के पद पर आधारित कृष्ण लीला का प्रस्तुतीकरण किया कार्यक्रम में नृत्य में संगीता मोहंती, गायन में हरि नारायण दास, मृदाला में प्रशांत मंगराज एवं वायलिन पर अजहर शकील ने सहयोग किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रूचि खरे ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। ऐसे महान कलाकारों का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं ने ऐसे सुंदर आयोजन को अपने लिए एक नया और प्रेरणादायक अनुभव बताया । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा नृत्य एवं संगीत की समरूपता को जानने का अवसर प्राप्त हुआ े शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी इसे एक सकारात्मक पहल बताया,ऐसे कार्यक्रमों से समस्त छात्र छात्राओं की भावना को बल मिलता है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ0 सृष्टि धवन ने बताया कि इस प्रकार के सुंदर आयोजन से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नृत्य एवं संगीत की समझ, एकाग्रता और सामाजिक सहयोग की भावना का विकास होता है। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को एक सकारात्मक, स्वस्थ एवं रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ रूचि खरे ने कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक कलाकारों का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...