back to top

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता हुआ। मुंबई। घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम 4,300 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,72,337 रुपये प्रति किलो पर आ गए, जबकि सोना करीब 900 रुपये सस्ता होकर 1,58,186 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

गंगा दशहरा के दिन आई इस नरमी को कीमती धातु खरीदने और दान करने वाले लोगों के लिए राहत माना जा रहा है, हालांकि निवेशकों को विशेषज्ञों की राय लेने की सलाह दी जा रही है। एक दिन पहले बाजार में आई थी तेज तेजी इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 740 रुपये चढ़कर 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो इससे पहले 1,58,117 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,513 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,19,143 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा उछाल देखने को मिला था। इसका भाव 5,100 रुपये बढ़कर 2,71,100 रुपये प्रति किलो हो गया था, जो पहले 2,66,000 रुपये प्रति किलो था। लगातार तेजी के बाद मंगलवार को बाजार में मुनाफावसूली का असर साफ दिखाई दिया। कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स का असर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे वैश्विक हालात भी अहम वजह बने हुए हैं।

सोमवार को ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से सकारात्मक संकेत मिले थे। हालांकि बाद में अमेरिका के आक्रामक रुख के चलते कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आया और ब्रेंट क्रूड करीब 1 फीसदी बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसी बीच डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से निवेशकों का रुझान डॉलर आधारित ज्यादा मुनाफे वाली कमोडिटीज की ओर बढ़ा, जिसका असर सोने-चांदी के बाजार पर देखने को मिला। केडिया एडवायजरी के मुताबिक, गोल्ड फिलहाल 1,57,000 रुपये के करीब सपोर्ट दिखा रहा है, जबकि 1,60,000 रुपये के पास रेजिस्टेंस बना हुआ है। बाजार में तेजी लौटने की स्थिति में सोना 1,63,000 रुपये तक जा सकता है।

RELATED ARTICLES

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...