back to top

इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी आगामी 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक बन्द रखा जाए।

इस अवधि में प्रदेश के कोचिंग सेन्टर भी बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं निश्चित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कर आयोजित की जा सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 12वीं तक की सभी स्कूल 15 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा प्रयागराज में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

योगी ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए खुले स्थान पर 100 से अधिक तथा बन्द स्थान पर 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा ना होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज तथा इन्टीग्रल मेडिकल कॉलेज को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्एक कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कम से कम 700 बिस्तरों की उपलब्धता अवश्य रहे।

इसके लिए सभी जरूरी चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था की जाए। योगी ने कहा कि जिन जिलों में प्रतिदिन कोरोना के 100 या उससे अधिक मरीज नहीं मिल रहे हैं अथवा जहां कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या 500 से अधिक है, वहां रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए। व्यापक कान्टैक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए 30 से 35 लोगों का पता लगाते हुए उनका शत-प्रतिशत कोविड टेस्ट किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। प्रदेश में आज से चार दिवसीय टीका उत्सव प्रारम्भ हो गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयन्ती तक आयोजित इस टीकाकरण महाअभियान में लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...