back to top

बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचायी जाये हर संभव मदद : योगी

  • प्रदेश के 18 जिलों में 830 गांव प्रभावित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की और देवीपाटन मंडल के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित जनता को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिये कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में बंधों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग की जाये। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए कि मैरूण्ड गांव के लिए आवागमन के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था, राहत किट का वितरण, चिकित्सा दलों का प्रभावित गांवों में दौरा सुनिश्चित करें और पशुओं के लिए चारा व कैम्प की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि साफ़ पीने के पानी के लिए पर्याप्त क्लोरीन टेबलेट का वितरण प्रभावित क्षेत्रों में किया जाये।

मौजूदा समय में प्रदेश के 18 जिलों के 830 गांव बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित जिलों में आंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और सीतापुर शामिल हैं।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार घाघरा बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में एक बार फिर उग्र हो गयी है। नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। लखीमपुर खीरी के पलियाकला में शारदा नदी का स्तर लगातार लाल निशान के ऊपर बना हुआ है, जबकि शारदा नगर में यह चेतावनी और खतरे के लाइन के बीच है। इसी तरह गंगा कचला ब्रिज (बदायूं) में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। नदी का स्तर नरोरा (बुलंदशहर), फतेहगढ़, अंकिंघट (कानपूर देहात) और बलिया में चेतावनी के स्तर और खतरे के निशान के बीच बह रही है।

राहत आयुक्त गोयल ने बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग का काम किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक राहत सामग्री के तहत 1,69,520 राशन किट और 2,95,779 मीटर तिरपाल बांटा जा चुका है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 350 मेडिकल टीम लगायी गयी है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...