back to top

उप्र में तमाम प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की सभी सम्भावनाएं मौजूद : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से वापस लौटे श्रमिकों और कामगारों को रोजगार के पर्याप्त अवसर देने की सभी सम्भावनाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत के मौके पर योगी ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार के पर्याप्त मात्रा में अवसर सृजन की सभी सम्भावनाएं मौजूद हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश में इन श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में हमें कामयाबी मिलेगी।

योजनाओं को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट के दौर में देश में कामगारों और श्रमिकों के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया था, उसी क्रम में आज आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के तहत प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है। इसके तहत सवा करोड़ से अधिक कामगारों और श्रमिकों को रोजगार, उद्योगों में समायोजन और स्वरोजगार दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एमएसएमई इकाइयों को दिया कर्ज

योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने चार लाख तीन हजार एमएसएमई इकाइयों को 10 हजार 600 करोड़ रुपये के कर्ज के आनलाइन वितरण की शुरूआत की है। इसमें ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभागों के माध्यम से सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए, मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के साथ-साथ तालाबों की खुदाई तथा अन्य कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में 60 लाख से अधिक रोजगारों का सृजन शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख से अधिक श्रमिकों और कामगारों को एमएसएमई तथा अनलॉक के बाद शुरू हो रहे उद्योगों में उन्हें समायोजित करने के साथ ही महिला आजीविका समूह के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को किसान उत्पादक समूहों के तहत पांच लाख से अधिक कामगारों और श्रमिकों के नियोजन, केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की राजमार्ग के परियोजनाओं, एक्सप्रेसवे, सिंचाई परियोजनाओं, वृक्षारोपण के वृहद कार्यक्रमों के साथ ही ग्राम्य विकास तथा नगर विकास विभाग के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं में 10 लाख से अधिक श्रमिकों और कामगारों को रोजगार दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत दो लाख 68 हजार एमएसएमई इकाइयों को 6565 करोड़ रुपये का कर्ज और एक लाख 35 हजार नई इकाइयों को 4034 करोड़ का कर्ज देने के साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत पांच हजार कारीगरों को टूल किट का वितरण भी यहां किया जा रहा है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू से ही सभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग पर जोर दिया था। प्रदेश में आए श्रमिकों में से 18 साल के कम के बच्चों को छोड़ दें तो शेष 30 लाख 47 हजार कामगारों और श्रमिकों का कुशलता से स्किल मैपिंग कार्य सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

2029 तक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज

संवैधानिक संशोधनों के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का लक्ष्यपीपी चौधरी बोले-अर्थव्यवस्था को होगा बड़ा लाभ, सात लाख करोड़ का होगा...

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर, 38 भवन होंगी जमींदोज

रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण को माना अवैध , सुनवाई के बाद जारी किया गया ध्वस्तीकरण का आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता।...

सीएम योगी बोले-2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए न रोजगार था और न...

2029 तक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज

संवैधानिक संशोधनों के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का लक्ष्यपीपी चौधरी बोले-अर्थव्यवस्था को होगा बड़ा लाभ, सात लाख करोड़ का होगा...

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर, 38 भवन होंगी जमींदोज

रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण को माना अवैध , सुनवाई के बाद जारी किया गया ध्वस्तीकरण का आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता।...

सीएम योगी बोले-2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए न रोजगार था और न...

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़ गए

नयी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत...

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...