back to top

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़ गए

नयी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बाबत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब छह बजे हुई जब सिंघू बॉर्डर पर हेड कांस्टेबल अमित यातायात ड्यूटी पर तैनात थे।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हेड कांस्टेबल अमित को उनके सहकर्मी तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अलीपुर थाने में बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 106 (1) (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कुलदीप उर्फ करण और नीरज को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, यह बेहद अफसोस की बात है कि सिंघू बॉर्डर पर यातयात इकाई में तैनात हेड कांस्टेबल अमित की हिट-एंड-रन घटना में मृत्यु हो गई है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की जांच करके वाहन की पहचान की और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच और कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...